राजनांदगांव। रायल किड्स कान्वेंट स्कूल में लांयस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा लांयस टॉपटेन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य रोड सेफ्टी (सड़¸क सुरक्षा) पर आधारित था, जहां पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप द्वारा रोड सेफ्टी विषयों पर चर्चा करते हुए रोड में चलते समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरण का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करना हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, के संबंध में जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, रीजन चेयर पर्सन लायंस क्लब, श्रीमती शारदा तिवारी, जेन चेयर पर्सन कोमल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा, सुनील बरडिया, टॉपटेन संस्थापक लायंस क्लब, अमित खण्डेलवाल, अध्यक्ष लायंस क्लब, मयंक शर्मा, सचिव, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष, मनोज गुप्ता, टॉपटेन चेयरमेन एवं लगभग 300 स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
लायंस टॉपटेन कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेन्टों दिया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं तीन सवारी न चले, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये। शराब सेवन कर एवं तेज गति से वाहन न चलायें। स्वयं सुरक्षित रहे एवं दूसरो को दुर्घटनाओं से बचायें।

ताज़ा ख़बर :
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
