Close Menu
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
    • सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
    • विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
    • पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
    • नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
    • चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
    • विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने एनएच-930 पर किया चक्काजाम, मृतक परिवार को मुआवजा व सड़क सुधार की मांग
    छत्तीसगढ़

    ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने एनएच-930 पर किया चक्काजाम, मृतक परिवार को मुआवजा व सड़क सुधार की मांग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मानपुर। झलमला (बालोद) से कोहका (महाराष्ट्र बॉर्डर) तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 930 की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों और कांग्रेसजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मानपुर बस स्टैंड के पास उन्होंने सड़क पर धरना देकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
    ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क महज छह माह में जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष है। पिछले एक सप्ताह में लगातार हादसों ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को जबकसा नदी के पास पिचिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत हो गई, वहीं शाम को मल्हार मोड़ के पास बाइक और भारी वाहन की टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
    इन्हीं घटनाओं के विरोध में कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
    कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एनएच-930 के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है। ठेकेदार द्वारा जगह.जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं और कहीं भी चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
    स्थिति बिगड़ते देख तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार कन्हैया लाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पुलिस द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने पर कुछ देर तक हंगामा हुआ, जिसके बाद एडिशनल एसपी पटेल के समझाने पर माहौल शांत हुआ।
    इस आंदोलन में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष लछू साबले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुशील भंडारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष अवध चुरेन्द्र, जिला कांग्रेस महामंत्री उपेंद्र मिश्रा, जनपद सदस्य रावेन्द्र मांझी, राजू पोटाई, चाणक्य मेरिया, सरपंच सुखू राम मंडावी, रामदास जाड़े, शुकलाल उसेंडी, युवा नेता रिशभ ठाकुर, सदाराम कोमरे, सुरेश गंधर्व, श्रीमती बिंदा काचलामे, श्रीमती राजकुमारी मंडावी, तनुज मंडल, मोनू मंडावी, अजित खान, सुजित बाला, देवा सारथी, सागर सिन्हा, निखिल यादव, नितेश दानी, कप्पी नुरेटी, अरिहंत जैन, छोट खान, डमरू पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सड़क पूरी तरह दुरुस्त नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

    July 2, 2026

    विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

    July 2, 2026

    पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

    July 2, 2026

    नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार

    July 2, 2026

    महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण

    July 2, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202623 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.