Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। 102 मह तारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के वाहन क्रमांक सीजी 07-सीपी 3015 सर्विस प्रोवाईडर साईराम टेक्नो मैनेजमेंट के वाहन चालक राहुल साहू द्वारा शराब का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस 102 महतारी एक्सप्रेस का साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू जारी कर संचालित किया जाता है। जहां राज्य के कॉल सेंटर से कॉल आने पर आईडी जनरेट कर संबंधित वाहन चालक द्वारा अपना कार्य संपादित किया जाता है, किन्तु वाहन चालक को राज्य कार्यालय के कॉल सेंटर से किसी भी प्रकार का कोई आदेश नहीं प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले को देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिससे जिले में जल संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्य करें।…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें महतारी एक्सप्रेस जैसी गर्भवती महिलाओं की सेवा हेतु समर्पित योजना को शराब तस्करी से जोड़कर बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि महतारी एक्सप्रेस महिलाओं और मातृत्व सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजना है, जिसका दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही या दुरुपयोग की घटना सामने आई है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन इसे भाजपा सरकार की नीति या नीयत से…

Read More

राजनांदगांव। गुड़ाखु लाइन स्थित गोलछा वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स में लाखों की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरात व 13,000 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। दिनांक 26 सितंबर 2025 को श्रीमती सपना गोलछा (उम्र 53 वर्ष), निवासी तेलीपारा, आजाद चौक,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम कर्मचारियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बैठक में न तो 25 बर्खास्त पदाधिकारियों की बहाली पर कोई निर्णय लिया गया, न ही हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान पर कोई स्पष्ट आदेश जारी हुआ। प्रदेश में 16,500 एनएचएम कर्मचारी हाल ही में 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने आंदोलन स्थगन के समय सकारात्मक रुख दिखाया था। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

राजनांदगांव। मां जगदंब उत्सव समिति, लक्ष्मी नगर द्वारा माता रानी की चुनरी यात्रा का आयोजन बीते 26 सितंबर शुक्रवार को किया गया। उक्त यात्रा पूर्व पार्षद गगन आईच के निवास स्थान से निकलकर साई दर्शन नगर से होते हुए मां पाताल भैरवी मंदिर तक पहुंची थी, जहां पर माता रानी को सुनहरे लाल रंग की चुनरी पूरे श्रद्धा भाव के साथ अर्पित की गई। माता रानी की चुनरी यात्रा में रामकृष्ण नगर वार्ड के वासियों, शहर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु इस पुण्य कार्य के भागी बने। उक्त चुनरी यात्रा घुमाल, ढोल-नगाड़े और भजनों के साथ पाताल भैरवी मंदिर तक…

Read More

राजनांदगांव। बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार, 28 सितंबर की रात्रि मां शारदा युवा मंच द्वारा नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजक सुनील सेन एवं मंच के युवा साथियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन डागा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद जैनम बैद, पार्षद राजेश यादव, पार्षद शेखर यादव, बिट्टू गुप्ता, भरत साहू, गोलु गुप्ता, केजू राम ठाकुर, बलिराम यादव, पुनाराम यादव समेत वार्ड के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा प्रवक्ता प्रिटू महादेव द्वारा केरल के एक न्यूज चैनल पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भयावह और जघन्य मौत की धमकी देते हुए खुलेआम घोषणा की है कि राहुल गांधी के सीने पर गोली मारी जाएगी, जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार 30 सितंबर को कोतवाली थाने में नामजर्द शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने व कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि लोकसभा के विपक्ष के नेता और भारत के अग्रणी राजनेता राहुल गांधी पर एक टेलीविजन में बहस के दौरान…

Read More

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,500 से अधिक संविदा कर्मचारियों की निगाहें सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। बीते दिनों 33 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे इन कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मांगों पर सहमति देते हुए तत्कालीन कार्यवाही शून्य करने और बहाली का आश्वासन दिया था। लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद 6 प्रमुख मांगों पर कोई ठोस सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। त्योहारी सीजन में “बोनस” की जगह वेतन कटौती! जहां एक ओर त्यौहारी मौसम में…

Read More