Author: chhattisgarhmail

रायपुर। चक्रधर समारोह हमें अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ता है और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है। राजा चक्रधर सिंह ने कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो सपना रायगढ़ की धरती से देखा था, यह उत्सव उस स्वप्न का प्रतीक है। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ जिले में आयोजित 40वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह का पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25…

Read More

राजनांदगांव। गडचिरोली-नारायणपुर सीमा से सटे कोपरशी वन क्षेत्र में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और माओवादियों के बीच करीब आठ घंटे चली गोलीबारी में चार नक्सली मारे गए। इनमें एक पुरुष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं। मौके से पुलिस ने 1 एसएलआर राइफल, 2 इंसास राइफल और एक .303 राइफल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, गट्टा दलम, कंपनी नंबर-10 और गडचिरोली डिवीजन के अन्य माओवादी इस इलाके में सक्रिय थे। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि नक्सली कोपरशी जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस…

Read More

राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौ मवेशी और एक पिकअप वाहन (क्रमांक एमएच 49-बीजेड 1691) जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 8165 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन तथा निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मरेठा नवागांव में दबिश दी। यहां कीर्तन साहू के मकान के…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से धारदार लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के निर्देश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा लगातार असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और संदिग्धों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसरा निवासी मुकेश कुमार चंद्रवंशी (19) को बाजार चौक से पकड़ा। वह अपने पास रखे धारदार चाकू से लोगों को डराते हुए घूम रहा था, जिससे…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य करे । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राहत शिविरों में ठहरे सभी लोगों को भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित गाँवों तक तुरंत सहायता पहुँचाने और…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का अद्भुत अवसर है। रायगढ़ का चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है। यह समारोह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक अस्मिता को गौरवान्वित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कला-प्रेमियों को हार्दिक आमंत्रण देते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की…

Read More

राजनांदगांव। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम लिटिया में ग्रामीणों ने मिलकर घुमंतू पशुओं से फसल की रक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सराहनीय कदम उठाया। ग्राम के गौठान में करीब 30-35 पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने यहां लगभग 72 पशुओं को लाकर छोड़ दिया। लगातार बारिश के चलते गौठान में रखे गए 4 पशु निमोनिया से पीड़ित होकर अचानक मौत का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर पशुधन विभाग ने शेष गौवंशों का उपचार किया। प्रशासन सक्रिय स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गौवंशों को सुरक्षित रखने के…

Read More

खैरागढ़। सांसद संतोष पांडे की पहल पर क्षेत्र को केंद्र सरकार से बड़ा तोहफ़ा मिला है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में फ्लाईओवर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा। करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 220 किमी लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर से न केवल तेज़ और सुरक्षित मार्ग मिलेगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। घोषणा के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर है और लोगों ने केंद्रीय मंत्री गडकरी व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार जताया। विवि को भी मिलेगा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है। लोहंडीगुड़ा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन श्री ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ATCA एक सशक्त औद्योगिक नेटवर्क है, जिसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ATCA प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्री ली जे जेंग और उनके साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी भारत दौरे…

Read More