Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खेत में मधुमक्खियों का कहर : दो की मौत, पांच घायल, गांव में पसरा मातम
    छत्तीसगढ़

    खेत में मधुमक्खियों का कहर : दो की मौत, पांच घायल, गांव में पसरा मातम

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शनिवार की सुबह बजरंगपुर-नवागांव क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे बजरंगपुर निवासी पांच महिलाएं और दो पुरुष, गांव के जिंदल साहू के खेत में काम कर रहे थे। खेत में काम के दौरान जब महिलाएं नाश्ता करने लगीं, तभी अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और सभी लोग जान बचाकर भागने लगे।

    इस हमले में शिव यदु और सुशीला देवांगन की जान चली गई, जबकि माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    हृदय विदारक है यह मंजर
    बताया गया कि हमले के बाद महिलाएं अपना सामान खेत में ही छोड़कर भाग गई थीं। कुछ देर बाद सुनीता यादव का सामान लेने शिव यदु अपने बेटे के साथ खेत में वापस गया। हमले की आशंका को देखते हुए वह अपने साथ कंबल लेकर गया था ताकि बचाव हो सके। लेकिन मधुमक्खियों के पुनः हमले में वह और उसका बेटा फिर से चपेट में आ गए। बेटे को बचाने के लिए शिव ने उसे कंबल ओढ़ा दिया, लेकिन खुद बुरी तरह जख्मी हो गया।

    डॉक्टरों ने दी जानकारी
    मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. पवन जेठानी ने बताया कि “हमले में चार लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। बाकी दो का इलाज जारी है।” उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के डंक में मौजूद विष शरीर में तेज प्रतिक्रिया करता है, जिससे एलर्जी, सांस की तकलीफ और रक्तचाप गिरने जैसी स्थिति बनती है, जो कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है।

    गांव में पसरा मातम
    इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में दर्ज इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा सावधानी बरतने और लोगों को सचेत रहने की अपील की जा रही है।

    विशेषज्ञों की सलाह
    विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खियों से बचाव के लिए खेतों में काम करते समय सतर्कता जरूरी है। मधुमक्खियों का छत्ता दिखे तो उसके आसपास कोई हलचल न करें और तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.