Close Menu
    What's Hot

    सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
    • बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
    • रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान
    • घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
    • राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
    • हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » एनएचएम कर्मचारियों ने दिवाली से पहले वेतन वृद्धि व बोनस आदेश की उठाई मांग
    छत्तीसगढ़

    एनएचएम कर्मचारियों ने दिवाली से पहले वेतन वृद्धि व बोनस आदेश की उठाई मांग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। दिवाली से पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हजारों संविदा कर्मचारियों ने सरकार से 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि और 5 प्रतिशत वार्षिक बोनस का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। कर्मचारी संघ का कहना है कि अगस्त-सितंबर में 33 दिनों तक चले आंदोलन के दौरान सरकार ने जिन मांगों पर सहमति दी थी, उनमें से कई अभी तक आदेश की शक्ल नहीं ले सके हैं।

    एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा घोषित 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि में से 5 प्रतिशत वृद्धि और सी.आर. (Confidential Report) के आधार पर मिलने वाले वार्षिक बोनस की राशि का आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है।

    मांगें थीं मान्य, पर आदेश लंबित
    गौरतलब है कि 18 अगस्त से 19 सितंबर तक प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे निर्धारण और लंबित वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों से कई दौर की बातचीत हुई और कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। इनमें शामिल हैं—

    27% लंबित वेतन वृद्धि में से 5% का आदेश शीघ्र

    वार्षिक बोनस हेतु सी.आर. प्रक्रिया में पारदर्शिता

    30 दिन सवैतनिक चिकित्सा अवकाश

    ₹5 लाख की कैशलेस चिकित्सा सुविधा

    त्योहार पर राहत की उम्मीद
    संघ ने अपील की है कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दिवाली से पूर्व सहमति बिंदुओं पर आदेश जारी किए जाएं, ताकि संविदा कर्मचारी भी यह त्योहार सम्मान और खुशी से मना सकें।

    बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की भी मांग
    हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की पुनर्बहाली को लेकर भी संघ ने सरकार से विशेष आग्रह किया है।

    अन्य मुद्दों पर भी बनी है प्रगति की उम्मीद
    संघ ने जानकारी दी कि ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति एवं नियमित भर्ती में आरक्षण तय करने हेतु तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो तीन माह में अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं नियमितीकरण और संविलियन संबंधी मामलों पर केंद्र सरकार से मार्गदर्शन हेतु राज्य सरकार ने पत्र भी भेजा है।

    संघ का कहना है कि सभी कर्मचारी अब सेवा में लौट चुके हैं और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। अब सरकार की बारी है कि वह दिवाली पूर्व अपने वादों को निभाकर कर्मचारियों को सम्मान और विश्वास का उपहार दे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

    June 22, 2026

    रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान

    June 22, 2026

    घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल

    June 22, 2026

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 2026
    Top Posts

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20269 Views

    नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

    June 20, 20265 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 20264 Views

    अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

    June 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.