Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राजनांदगांव द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए एकता, सद्भावना और देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सभी को राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य…

Read More

राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूहों (एसएचजी) एवं पारंपरिक कारीगरों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से जोड़ने तथा उनके उत्पादों की पहुंच राष्ट्रीय बाजार तक बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगाव में रैम्प योजना अंतर्गत एक दिवसीय जेम पोर्टल प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खरीदी प्रणाली से जोड़ा जा सकता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा स्थानीय उद्यमियों को स्थायी बाजार मिलेगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र…

Read More

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के आगामी राजनांदगांव प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को स्टेट स्कूल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डॉ. सिंह ने मुख्य मंच, प्रदर्शनी स्टॉल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा…

Read More

राजनांदगांव। पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम भोथीपार खुर्द पुराना में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी किसानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 110 पशुओं का उपचार किया गया। इसी तरह दवा वितरण 150, बंध्याकरण 32, किलनी जू नाशक दवा छिड़काव 150, कृमि नाशक दवा पान 115, गर्भ परीक्षण 1, बांझपन उपचार 1, ब्लड सैंपल 10, सीरम सैंपल 10, फिकल सैंपल 25 आदि कार्य किया गया। शिविर का लाभ 32 कृषकों ने लिया। शिविर से 136 पशुओं को लाभ हुआ। शिविर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी सुनील…

Read More

राजनांदगांव। चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवम्बर 2025 तक ओडिशा राज्य के सुन्दरगढ़ में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के ताइमंडो एवं कुश्ती खेल विधा में शामिल होने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को प्रतियोगिता में शामिल होने के पूर्व रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प के लिए रवाना किया गया। संभाग और राज्य स्तरीय ताइमंडो एवं कुश्ती खेल विधा में विजयी प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प में शामिल…

Read More

राजनांदगांव। राज्योत्सव 2025 का आयोजन 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में किया जा रहा है। राज्योत्सव में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस तथा हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट संबंधी कार्य किया जा रहा है। जिले के नागरिक स्टॉल में उपस्थित होकर लर्निंग लायसेंस तथा हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट संबंधी कार्य करा सकते हैं।

Read More

डोंगरगांव। प्रदेशभर में सोसायटी कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से संभाग स्तरीय धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 12 नवंबर तक शासन ने उनकी चार सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं कीए तो 13 नवंबर से वे अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में 15 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी अभियान की तैयारियों पर ग्रहण लग सकता है। समितियों में तालाबंदी की स्थिति बन सकती हैए जिससे किसानों को धान बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सोसायटी कर्मियों का कहना है कि सूखत (धान खराब होने) से…

Read More

मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2025 के अवसर पर शनिवार की संध्या जिला मुख्यालय मोहला स्थित कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने किया। कलेक्टर प्रजापति ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ दीप जलाकर उज्जवल और समृद्ध छत्तीसगढ़ की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से राज्य गीत अरपा पैरी के धार का गायन कर…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली रजत स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव इकाई ने गौरव स्थल स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्य की संस्कृति, अस्मिता और मातृशक्ति को नमन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की प्रगति और युवा शक्ति के सशक्त योगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी पहचान और अस्मिता का प्रतीक है। यह दिवस हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक महापर्व की तरह है। उन्होंने कहा कि राज्य की उन्नति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थी…

Read More

राजनांदगांव। समाज जब किसी प्रतिभा का साथ देता है, तभी सपनों को साकार होने की राह मिलती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कशिका फाउंडेशन ने बेमेतरा जिले की बिटिया गायत्री निषाद की शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उसकी एक वर्ष की कोचिंग फीस प्रदान की। यह फीस उसके पिताजी की उपस्थिति में रॉयल कोचिंग संस्था, बेमेतरा में दी गई। इसी के साथ फउंडेशन ने अपने कशिका स्कॉलरशिप प्रोग्राम का औपचारिक शुभारंभ किया। संस्था के डायरेक्टर हुमेश्वर प्रसाद ने बताया कि कशिका फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए…

Read More