मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2025 के अवसर पर शनिवार की संध्या जिला मुख्यालय मोहला स्थित कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने किया।
कलेक्टर प्रजापति ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ दीप जलाकर उज्जवल और समृद्ध छत्तीसगढ़ की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से राज्य गीत अरपा पैरी के धार का गायन कर प्रदेश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
दीप प्रज्वलन एवं राज्य गीत के पश्चात कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की यात्रा जनसहभागिता, परिश्रम और लोक संस्कृति की जीवंत धरोहर का प्रतीक है। हमें इसी भावना से आगे बढ़ते हुए शासन की योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में टीम भावना, समन्वय और कार्यकुशलता सफलता की कुंजी है। जिले के विकास कार्यों को जनहित से जोड़ते हुए संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
