राजनांदगांव। समाज जब किसी प्रतिभा का साथ देता है, तभी सपनों को साकार होने की राह मिलती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कशिका फाउंडेशन ने बेमेतरा जिले की बिटिया गायत्री निषाद की शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उसकी एक वर्ष की कोचिंग फीस प्रदान की। यह फीस उसके पिताजी की उपस्थिति में रॉयल कोचिंग संस्था, बेमेतरा में दी गई। इसी के साथ फउंडेशन ने अपने कशिका स्कॉलरशिप प्रोग्राम का औपचारिक शुभारंभ किया।
संस्था के डायरेक्टर हुमेश्वर प्रसाद ने बताया कि कशिका फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है। इस वर्ष दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु यह छात्रवृत्ति दी जा रही है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर मुकेश कुमार श्रीवास, हुमेश्वर प्रसाद, दीपक वर्मा, संतोष जलतारे (छग निषाद सहारा व्यवस्था परिवार), रॉयल कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर प्रकाश सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अल्वा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
अतिथियों ने कहा कि गायत्री की लगन और फाउंडेशन की पहल समाज के लिए प्रेरक उदाहरण है, जो शिक्षा के उज्जवल भविष्य और नई सोच की दिशा में सार्थक कदम है।

ताज़ा ख़बर :
- ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया
- ‘सुशासन तिहार’ समाधान नहीं, सिर्फ कागजी खानापूर्ति : आसिफ अली
- संगठन विस्तार : पिंटू वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
- राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
- डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
- लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
