राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूहों (एसएचजी) एवं पारंपरिक कारीगरों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से जोड़ने तथा उनके उत्पादों की पहुंच राष्ट्रीय बाजार तक बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगाव में रैम्प योजना अंतर्गत एक दिवसीय जेम पोर्टल प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खरीदी प्रणाली से जोड़ा जा सकता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा स्थानीय उद्यमियों को स्थायी बाजार मिलेगा।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सानू वर्गीस ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समस्त विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीदी अब जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उद्यमियों और संस्थाओं के लिए इस प्लेटफॉर्म की समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधक सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि रैम्प योजना अंतर्गत एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी बनाने जिले में उद्यमिता संवर्धन, डिजिटल मार्केटिंग एवं वित्तीय पहुंच से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) रायपुर के मास्टर ट्रेनर राकेश तिवारी ने प्रतिभागियों को पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग निर्माण, मूल्य निर्धारण, ऑर्डर निष्पादन तथा एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से जेम पोर्टल पर उत्पाद अपलोड एवं खरीदी प्रक्रिया भी प्रदर्शित की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, महिला उद्यमी, स्वसहायता समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर व सुकमा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
- सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
