
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आल वालंटियर एसोसिएशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हेमशंकर जेठमल ने प्रदेशवासियों को रजत जयंती वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 वर्ष पूरे होना हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण है। डॉ. जेठमल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। उनके दूरदर्शी निर्णय ने प्रदेश के विकास का नया अध्याय शुरू किया। आज छत्तीसगढ़ ने कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और देश के उभरते राज्यों…
राजनांदगांव। आगामी मोहारा मेला के दौरान मेला परिसर में मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि मोहारा मेला एक पवित्र धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मांस विक्रय जैसी गतिविधियां श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। ज्ञापन में परिषद ने मांग की कि मेला स्थल और उसके आसपास शुद्ध शाकाहारी वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन विशेष निगरानी रखे। मांस, मछली या मदिरा का विक्रय…
राजनांदगांव। सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू तथा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक जी का 556वां आगमन प्रकाश पर्व पर 05 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पूर्व 03 नवंबर सोमवार को गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा द्वारा शहर में पंच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान घोड़ों पर सवार छोटे बच्चें तथा पंच प्यारे एवं शबद कीर्तन…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 81 पौवा देशी मदिरा, 11 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब, बिक्री रकम 250 रुपये और घटना में प्रयुक्त मो0सा0 जुपिटर वाहन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: दीपक कुमार भैंसारे, पिता धरम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, राजनांदगांव। लक्ष्मण आहूजा, पिता स्व. गौतम आहूजा, उम्र 38 वर्ष, निवासी चौखडियापारा, राजनांदगांव। ओगेश्वर उर्फ शशी साहू, पिता गिरधर लाल साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, राजनांदगांव। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में चलाए…
राजनांदगांव। अंचल के प्रतिष्ठित मेलों में शुमार मोहारा मेला इस वर्ष भी अपने पारंपरिक स्वरूप में सजने लगा है। शिवनाथ नदी के तट पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ 4 नवंबर से होगा। 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दीपदान करेंगे। वहीं 6 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेला का समापन किया जाएगा। मेले को लेकर नदी तट पर तैयारियां जोरों पर हैं। दूर-दराज के व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं। जगह-जगह खिलौनों, मिठाइयों, घरेलू सामान और ग्रामीण उत्पादों की दुकानें लगाई जा रही हैं।…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के बाद 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है और आज छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मना रहे है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा है।…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्योत्सव में लगे जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोशर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। फोटो…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डॉ. नवरतन ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान और वयवंदन कार्ड सौ फीसदी बनाए जाएं। मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने हाईरिस्क गर्भवती माताओं की सूची तैयार कर प्रति सप्ताह फोन के जरिए स्वास्थ्य की जानकारी लेने और सलाह देने के निर्देश दिए।…
राजनांदगांव। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राजनांदगांव द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए एकता, सद्भावना और देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सभी को राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य…
राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूहों (एसएचजी) एवं पारंपरिक कारीगरों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से जोड़ने तथा उनके उत्पादों की पहुंच राष्ट्रीय बाजार तक बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगाव में रैम्प योजना अंतर्गत एक दिवसीय जेम पोर्टल प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खरीदी प्रणाली से जोड़ा जा सकता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा स्थानीय उद्यमियों को स्थायी बाजार मिलेगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र…