
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पूरे जिले में घमासान मच गया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारी पर नियम तोड़कर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर मनमाने ढंग से जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने का गंभीर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के चयन प्रक्रिया को राजनांदगांव में पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया है। जानकारी के अनुसार कोर कमेटी के द्वारा जो नाम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी को लिखित में जिले के कमेटी के सदस्यों का हस्ताक्षर कर…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें आज के दौर में बढ़ते तनाव, चिंता और अवसाद जैसे मानसिक समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव…
राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में विगत दिनों समाजशास्त्र परिषद् का गठन किया गया। परिषद् में एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु. चंचल सोनवानी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कु. पुनम साहू (एमए प्रथम सेमेस्टर) उपाध्यक्ष, कु. निशा (एमए तृतीय सेमेस्टर) सचिव, कु. आरती (एमए प्रथम सेमेस्टर) सहसचिव, कु. उमेश्वरी एवं कु. संजना महतो को क्रमशः सांस्कृतिक सचिव एवं साहित्यिक सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. इन्द्राणी वर्मा, ललिता वर्मा, रवीना दवांगन (सभी एमए तृतीय सेमेस्टर) तथा पारबती और प्रीति साहू (दोनों एमण्एण् प्रथम सेमेस्टर) का चयन किया गया।…
खैरागढ़। ग्राम सर्रागोंदी में आस्था और पर्यावरण की मिसाल बना वर्षों पुराना पीपल का वृक्ष अब सिर्फ यादों में शेष रह गया है। रात के अंधेरे में हुए इस पेड़ की कटाई ने न सिर्फ गांव की प्रकृति को आहत किया, बल्कि 91 वर्षीय वृक्षारोपणकर्ता देवला बाई पटेल के हृदय को भी गहरा दुख पहुंचाया। इस पीपल वृक्ष को उन्होंने अपने हाथों से 22 वर्ष पूर्व लगाया था और पुत्रवत स्नेह से उसकी देखरेख करती रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा रविवार को गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और देवला बाई…
खैरागढ़। जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों छुईखदान में हुई ज्वेलरी शॉप की चोरी के बाद अब ग्राम जालबांधा स्थित साई स्पोर्ट्स सेंटर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। घटना 10 अक्टूबर की रात की है, जब चोरों ने सेंटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक खेमलाल सिन्हा ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। जब 11 अक्टूबर की सुबह दुकान पर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर रखे…
खैरागढ़। छुईखदान नगर में बीते दिनों एक ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि चोरी की पूरी साजिश एक नाबालिग ने रची थी। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब छुईखदान मुख्य मार्ग स्थित सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 4 किलो चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के,…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का 73वां जन्मदिवस संस्कारधानी राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष दो दिन नगर प्रवास पर रहेंगे और विविध कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान जिला भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजनांदगांव के अलावा अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। वहीं प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। इसके बाद स्पीकर हाउस राजनांदगांव में प्रदेश भर…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी एवं मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के प्रमुख स्थानों सहित चौक-चौराहों पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठान एवं मिठाई दुकानों में लगातार जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मिठाई विक्रेता एवं निर्माताओं को मिठाईयों एवं अन्य खाद्य सामग्री पर निर्माण व उपयोग तिथि प्रदर्शित करना चाहिए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री की जांच की जा रही…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरूआत आगामी सप्ताह होने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आवासीय विद्यालय के लोकार्पण की तैयारी जारी है। प्रथम शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वी में 113 बच्चों के साथ इसका शुभारंभ होगा। इसी कड़ी में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता द्वारा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास रूम व हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया गया। बच्चों से सुविधाओं के बारे में चर्चा…
मानपुर। मानपुर थाना क्षेत्र में सरिया व्यापार को लेकर बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा एक सरिया व्यापारी के खिलाफ जांच-पड़ताल करते हुए सरिया बंडलों की दोबारा तौल कराई गई, जिसमें बड़ी मात्रा में वजन में अंतर पाया गया। यह अंतर न सिर्फ कालाबाजारी की आशंका को बल देता है, बल्कि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की भी ओर इशारा करता है। पुलिस ने जानकारी के आधार पर एक सरिया व्यापारी के प्रतिष्ठान से निकले ट्रैक्टरों को नेशनल हाईवे किनारे स्थित स्थानीय धर्मकांटा पर रोका और ग्राहक के समक्ष फिर से तौल कराया। तौल के बाद ग्राम…