
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
छुरिया। छुरिया विकासखंड के ग्राम जयसिंगटोला में दीपावली के अवसर पर सोहना बादर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। इस मौके पर जिले के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती हेमिन विष्णु साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने दीपावली के पर्व की…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में माओवाद की समाप्ति अब वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है। “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी जनोन्मुख पहल ने बस्तर में शांति और विश्वास की नई बयार बहा दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जो प्रदेश में चल रही “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” तथा “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद की झूठी और भ्रामक विचारधारा से भटके युवा अब समझने लगे…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर देता है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़ है, जो गंभीर…
रायपुर। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ और भारतीय नस्ल के श्वानों की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे पूरे प्रदेश के लिए सम्मान बताया। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के शांति नगर में ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे नवाचारी, प्रेरणादायी और जनहितकारी…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की बैठक ली। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, समस्त तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए धान खरीदी केन्द्रों की सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर 02 से 04 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला मुख्यालय मोहला के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर…
राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने ग्राम खपरीकला में वाद-विवाद और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। शिकायतकर्ता करण साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुलारू राम साहू (52 वर्ष), गोविंदा साहू (25 वर्ष) और आशु उर्फ खेमराज साहू (18 वर्ष) तीनों ग्राम खपरीकला निवासी के खिलाफ धारा 296, 115, 351 (2), 191 (2), 191 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इन आरोपियों को 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर छोड़ दिया गया। जमानत मिलने…
राजनांदगांव। मां लक्ष्मी विसर्जन के दौरान शंकरपुर मोहल्ले में गाली-गलौच करते हुए मारपीट और चाकू लहरा कर जान से मारने की धमकी देने वाले आदतन बदमाश आरोपी सूरज पाठक उर्फ बऊवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351 (2), 115 (2) बीएनएसए 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से एक धारदार लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज पाठक (20 वर्ष) ने 24 अक्टूबर 2025 को मां लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मोहल्ले के लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौच की…
राजनांदगांव। थाना बागनदी में दर्ज अपराध क्रमांक 36/18 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपियों मुकेश सिंह राजपूत (31 वर्ष) और शिशुपाल सिंह राजपूत (25 वर्ष) को बागनदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पिछले काफी समय से गिरफ्तारी वारंट जारी था, लेकिन वे फरार थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया और गहन छानबीन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुकेश सिंह राजपूत (जो भगवानटोला निवासी हैं) और शिशुपाल सिंह राजपूत (जो…