डोंगरगढ़। क्षेत्र के किसानों को हो रही लगातार परेशानियों को लेकर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, पावती वितरण में लापरवाही, फसल पंजीयन में देरी और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की अनदेखी किसानों को गंभीर संकट की ओर धकेल रही है।
विधायक बघेल ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद धान खरीदी के बाद किसानों को पावती (रसीद) नहीं दी जा रही है। इससे किसान अपनी फसल बिक्री का आधिकारिक प्रमाण नहीं पा रहे, जिसके कारण उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पावती न देने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जबकि केंद्रों में यह प्रक्रिया तत्काल करने का नियम है।
इसी प्रकार कई किसानों की फसल भूमि का पूरा रकबा पंजीकृत नहीं हो पाया है। किसान लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागीय ढिलाई से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है, परंतु अब तक न तो सर्वे हुआ और न ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हुई है। विधायक ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।
विधायक बघेल ने ज्ञापन में घुमका सहकारी सेवा केंद्र समिति में अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समिति में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नोहेंद्र सिन्हा को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद किसानों के बीच असंतोष बढ़ा है। उन पर कोचियागिरी कर कम दाम पर धान खरीदने और अन्य राज्यों की धान को स्टॉक कर अवैध रूप से बेचने जैसे आरोप लगे हैं। बघेल ने कलेक्टर से मांग की कि नोहेंद्र सिन्हा को तत्काल हटाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान फूलमती वर्मा, जय कुमार वर्मा, पीयूष दुबे, खेमचंद (पप्पू) वर्मा, मंडल अध्यक्ष पीतांबर निषाद, रामचंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, छन्नू आदिल, नारायण यादव, प्रहलाद यादव, संतोष देवांगन, जितेंद्र साहू, खुमान साहू, गिधवा के सरपंच, कैलाश शर्मा, एकांत दुबे, ओंकार वर्मा, दानी वर्मा, लक्ष्मण वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विधायक ने कलेक्टर से किसानों की समस्याओं के शीघ्र और ठोस समाधान की मांग की है।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
