राजनांदगांव। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज 25 नवंबर 2025 को यातायात पुलिस ने व्यापक भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्माए चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यगण, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी एवं यातायात टीम ने महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन, गंज चौक और तिरंगा चौक में यातायात दबाव का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान व्यापारियों को समय-सीमा में माल लोडिंग और अनलोडिंग करने, वाहनों को निर्धारित स्थल पर पार्किंग करने और दुकानों के सामान को बाहर न निकालने की समझाईश दी गई।
यातायात पुलिस ने शहर के सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में शहर में होने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
