Close Menu
    What's Hot

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोहला में सांस्कृतिक विकास को नई दिशा, नम्रता सिंह ने किया रंगमंच का शुभारंभ
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    मोहला में सांस्कृतिक विकास को नई दिशा, नम्रता सिंह ने किया रंगमंच का शुभारंभ

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। मोहला के वार्ड नंबर 9 में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच का आज विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
    भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए नम्रता सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में भी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और आमजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस रंगमंच के निर्माण से स्थानीय लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन, प्रतिभा प्रदर्शन, खेलकूद पुरस्कार वितरण और सामुदायिक बैठकों के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा।
    नम्रता सिंह ने कहा, हमारा प्रयास है कि ग्रामीण युवा और समाज के हर वर्ग को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का बेहतर मंच मिले। यह रंगमंच क्षेत्र की पहचान बनेगा और लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
    उन्होंने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नम्रता सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करने का भरोसा भी दिलाया।
    कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला मंत्री राजू तिवारी, मंडल महामंत्री मनोज नेताम, जनक तिवारी, सुनील खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए नम्रता सिंह का आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026

    अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां

    March 18, 2026

    नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार

    March 16, 2026

    नदी में रेत के भीतर मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

    March 6, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.