
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर 2025 को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी 17 सितम्बर को है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओें का लाभ देने के लिए निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में मिशन जल रक्षा अंतर्गत जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज फसल विविधीकरण के संबंध में जिला स्तरीय एग्रीमीट कार्यशाला का आयोजन किया गया। फसल विविधीकरण कार्यशाला में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, बीज निगम, ग्राम पंचायतों सरपंच, औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील एवं समृद्ध किसान शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि रबी मौसम में कम पानी के उपयोग वाली फसलों का उत्पादन करेंगे, तो आने वाले समय में जल संकट की स्थिति से एक स्थायी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि…
राजनांदगांव। बजरंगपुर-नवागांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती की रात खूनी झड़प में एक युवक की जान चली गई। हमलावरों ने धारदार चाकू से हमला कर युवक राकेश धीमर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 7 आरोपी और 2 किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दो किशोरों को संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया गया है। थाना सिटी कोतवाली, ओपी चिखली, बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम…
डोंगरगढ़। गणेश उत्सव के दौरान डोंगरगढ़ में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे युवकों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। झांकी और विसर्जन के दौरान हंगामा करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह द्वारा की गई। थाना डोंगरगढ़ की टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर सख्त कार्यवाही…
मोहला। चौकी ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी अंतर्गत सिगरायटोला गांव में पहली बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को नई दिशा दी गई। आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह शामिल हुईं। गांव पहुंचने पर श्रीमती सिंह का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा…
रायपुर। क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रमुख निवेश संवर्धन पहल इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। इन आयोजनों के माध्यम से नवंबर 2024 से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार अब छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के माध्यम से निवेश संभावनाओं को बस्तर तक ले…
शारदीय नवरात्र को लेकर शक्तिधाम में बैठक सम्पन्न, पंचमी पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से मां को लगेगा 56 भोग
राजनांदगांव। आगामी शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा महाकाली मंदिर, बाबूटोला वार्ड क्रमांक-1 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षक गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में नवरात्र पर्व की रूपरेखा तय की गई। समिति अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ होगा। 21 सितंबर को बिरही भिगोने की परंपरा निभाई जाएगी और 22 सितंबर को घट स्थापना व ज्योति प्रज्वलन के साथ विधिवत् नवरात्र की शुरुआत होगी। समिति के संरक्षक गुरुदेव हरीश यादव ने…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त 2025 से चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16ए000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे के मामले में अब आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के आव्हान पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा जा रहा है। राजनांदगांव आम आदमी पार्टी की टीम ने महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि…
डोंगरगढ़। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आल्वा फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में शिवाजी होटल, माई नगरी डोंगरगढ़ में डाइट खैरागढ़ 2000 बैच के शिक्षकों का मिलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की संपूर्ण व्यवस्था डीएड 2000 बैच खैरागढ़ के शिक्षकों द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुनील महाकालकर रहे, जबकि अध्यक्षता हेमशंकर जेठमल, चेयरमैन-आल्वा फाउंडेशन ने की। विशेष अतिथि के रूप में वायके तिवारी, प्राचार्य एवं ज्ञानचंद साहू, ग्रुप एडमिनए डीएड खैरागढ़ उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पहार…
राजनांदगांव। पितृपक्ष के पहले दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जिला इकाई राजनांदगांव की ओर से सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। समता मंच द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन, मिष्ठान और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। सभी ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और पितरों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने कहा, पितृपक्ष आत्मिक शुद्धि और पूर्वजों की स्मृति में सेवा करने का समय…