Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में 226 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधानसभा निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुवल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि पुष्पवाटिका योगा…

Read More

डोंगरगढ़। नगर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन द्वारा पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती किए जाने के निर्णय का सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मोनू भंडारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण डोंगरगढ़ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, विशेषकर मां बम्लेश्वरी मंदिर, चंद्रगिरी तीर्थ तथा आसपास के बाजारों में। ऐसे में एक अनोखी पहल के तहत दर्शनार्थियों को प्रेरित किया जा सकता…

Read More

राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने के आखिरी अशरे में आने वाली शब-ए-कद्र की रातों को इस्लाम में बेहद मुकद्दस और बरकतों वाली रात माना जाता है। इन मुकद्दस मुबारक रातों में की गई इबादत का सवाब हजार महीनों की इबादत से भी ज्यादा अफजल है। इसलिए अकीदतमंद इन दिनों में विशेष रूप से नमाज, अस्तगफार, कुरआन पाक की तिलावत अपनी जिंदगी और आखरत, अपने मरहूमिन की मगफिरत के लिए दुआएं करते है, और पुरी रात अल्लाह के जिक्र और दुआ में मशगूल रहते…

Read More

राजनांदगांव। रूसा 2.0 के अंतर्गत शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 09 से 14 मार्च 2026 तक सात दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर साइंस फैकल्टीज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष नंदिनी चंद्रवंशी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सात दिवसीय इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों से…

Read More

राजनांदगांव। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में छिरपानी परिसर डोंगरगढ़ में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार, कलेक्टर जितेन्द्र यादव तथा पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त राठौर ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी…

Read More

राजनांदगांव। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने कहा कि आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत मकानों की जनगणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसे पूरी शुद्धता तथा जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। संभागायुक्त राठौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य के लिए आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और पूरी जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास की रूपरेखा, विभिन्न योजनाओं के निर्माण तथा प्रशासनिक इकाइयों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम मनगटा एवं झुराडबरी में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। ग्राम मनगटा के वन चेतना केन्द्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर बनाए गए रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इसी तरह ग्राम झुराडबरी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चा रास्ता व प्रवेश द्वार, शौचालय व नाली निर्माण को हटाया गया।…

Read More

राजनांदगांव। शहर के वार्डों में शासन के सहयोग से विभिन्न विकास कार्य 14 मार्च 2026 को प्रारंभ होंगे। नगर निगम द्वारा पुष्पवाटिका योगा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न 11.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि शासन से शहर विकास के लिए लगभग 227 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके तहत…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और शहर में विकास कार्यों के लिए आहूत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति दी गई। महापौर श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई है। साथ ही लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा कर स्वीकृति के लिए सामान्य सभा को भेजा गया। बैठक में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए 15वें…

Read More

राजनांदगांव। गर्मी के मौसम में पानी की बचत के लिए नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। वार्ड नं. 5 चिखली में जल विभाग की टीम ने निरीक्षण कर आठ अनावश्यक बहते नल काटे। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे शहर में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टीमों को वार्डों और जल संयंत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अनावश्यक बहते नलों को काटना, नलों में टोटी लगवाना और पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए समझाईस दी जा रही है। इस कार्रवाई में पार्षद श्रुति लोकेश जैन ने भी सहयोग किया।…

Read More