राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम मनगटा एवं झुराडबरी में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। ग्राम मनगटा के वन चेतना केन्द्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर बनाए गए रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इसी तरह ग्राम झुराडबरी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चा रास्ता व प्रवेश द्वार, शौचालय व नाली निर्माण को हटाया गया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले ग्राम झुराडबरी निवासी प्रमोद चौधरी, राघवेन्द्र सिंह एवं हेमंत सिंग पर अर्थदण्ड लगाया गया। इस दौरान अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा कर निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
