Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

    May 8, 2026

    शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त

    May 8, 2026

    विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    • शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त
    • विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    • सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख
    • डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त
    • माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
    • राजनांदगांव पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 6 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई, नेक्सस ध्वस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा सुकमा में करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
    छत्तीसगढ़

    जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा सुकमा में करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    सुकमा। जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में आज करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संजय कुमार मंडल प्राचार्य प्रभारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु पांडेय, कमांडेंट (सीओ), बटालियन 74 थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत एवं सम्मान के साथ किया गया।
    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे कक्षा 11वीं के कोयर समूह ट्विंकल, वैजयंती, मीनाक्षी, आयशा, कंचन और महक द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में आयुष (हारमोनियम), अविनाश (तबला), बिक्रम (काजोन) तथा प्रियांशु (खंजरी) ने संगत दी। यह संपूर्ण प्रस्तुति डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा मलय कुमार गयेन, पूजा गौतम (पीजीटी बायोलॉजी), कृष्णा भलावी (पीईटी, महिला) तथा संजय कवाडे (एसएसटी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
    कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) विद्यालय की स्पोर्ट्स लीडर सुरभि यादव द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। इसके पश्चात सभी सीसी, लीडर्स द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया, जिसमें पलक, युक्ति सहित अन्य छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
    अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हिमांशु पांडेय ने छात्रों से संवादात्मक शैली में कुछ प्रश्न पूछकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिनमें एनडीए तथा अन्य सशस्त्र बलों के अवसर प्रमुख रहे। उन्होंने इन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए सही तैयारी, योजना, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के महत्व पर विशेष बल दिया।
    श्री पांडेय ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भ्रमित न हों, अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन करें और उसी दिशा में समर्पण के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों का सम्मान करें, क्योंकि वे सदैव सही मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करते हैं।
    साथ में उन्होंने साइबर सिक्योरिटी का भी एक सेशन लिया साइबर सुरक्षा के विस्तृत पहलुओं की जानकारी दी। वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड आम बात हो गई है, उसे कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी उनके द्वारा दी गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा के साथ.साथ आज्ञान के अंधकार को भी दूर कर रहा है।
    कार्यक्रम के अंत में छात्रों के साथ एक फीडबैक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। अंततः प्राचार्य (प्रभारी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम अपने सभी उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की सफल पूर्ति करते हुए गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी

    May 8, 2026

    शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त

    May 8, 2026

    विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    May 8, 2026

    सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख

    May 8, 2026

    डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त

    May 8, 2026

    माइनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 8, 2026
    Top Posts

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 202651 Views

    शिक्षक को नक्सली बताने पर बिफरा राजपूत समाज, कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

    May 6, 20266 Views

    पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं

    May 6, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 20263 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

    May 6, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.