राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और शहर में विकास कार्यों के लिए आहूत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति दी गई।
महापौर श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई है। साथ ही लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा कर स्वीकृति के लिए सामान्य सभा को भेजा गया।
बैठक में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए 15वें वित्त आयोग के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर-घर डस्टबिन वितरण के लिए आहूत निविदा में न्यूनतम दर की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य और 2,000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए निविदा में न्यूनतम दर की अनुशंसा की गई।
इसके अलावा मोतीपुर ढाबा रोड से मुक्तिधाम तक नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शेष राशि से राम नगर क्षेत्र में नाली निर्माण की स्वीकृति भी बैठक में दी गई।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बिना धु्रव, सावन वर्मा, शैंकी बग्गा, केवरा विजय राय, आलोक श्रोती और डीलेश्वर प्रसाद साहू, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यूके रामटेके, प्र. सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, सहायक लेखा अधिकारी सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी राकेश नंदे, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव समेत निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
