राजनांदगांव। शहर के वार्डों में शासन के सहयोग से विभिन्न विकास कार्य 14 मार्च 2026 को प्रारंभ होंगे। नगर निगम द्वारा पुष्पवाटिका योगा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न 11.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि शासन से शहर विकास के लिए लगभग 227 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके तहत अमृत मिशन 2.0 के तहत घरेलू अपशिष्ट जल उपचार हेतु दो स्थानों पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन, 2,000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण, नाला निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर उन्नयन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण संयंत्र की स्थापना और 51 वार्डों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
महापौर ने सभी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों से पुष्पवाटिका योगा हॉल में पूर्वाह्न 11.30 बजे उपस्थिति की अपील की है।

ताज़ा ख़बर :
- कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक संपन्न
- विकास कार्यों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका : संतोष पाण्डेय
- रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
- शहर में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया धारदार हथियार
- चिखली चौकी पुलिस की कार्रवाई : 10 लोगों पर केस, 5 शराब पीते पकड़े, 5 ने किया था विवाद
- मामूली विवाद में चाकूबाजी, शादी समारोह में युवक की मौत, एक घायल
- फर्जी डिग्री के सहारे शराब दुकानों में जमे हैं सुपरवाइजर : बिलाल सोलिन खान
- हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन
