
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पशुधन विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को पशु चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला, प्रदर्शनी एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव रहीं। उन्होंने मेले का अवलोकन करते हुए पशुपालकों को आधुनिक तकनीक अपनाने और योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। मेला स्थल पर दुधारु गाय, बछड़ा, बछिया, भैंस, बैल और उन्नत नस्ल के बकरे प्रदर्शित किए गए। इन पशुओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आसपास…
राजनांदगांव। राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र से हॉकी में एक बड़ी सफलता सामने आई है। चिखली स्कूल मैदान में संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से 5 खिलाड़ियों का चयन 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां ये खिलाड़ी दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए रवाना होते समय क्षेत्र की माताओं ने खिलाड़ियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और विजय भवः कहकर उन्हें रायपुर के लिए विदा किया। चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से पुष्पिता…
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव की महापौर परिषद की बैठक मंगलवार को महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक और नंदई चौक से इंदिरा नगर पानी टंकी तक राइजिंग मेन पाइप लाइन विस्तार, संपत्तिकर युक्तियुक्तरण, व्यवसायिक परिसरों की दुकानों की उच्चतम बोली की अनुशंसा, ट्रांसपोर्ट नगर में आधारभूत सुविधाओं का विकास, जाति प्रमाण पत्र निर्माण और आंगनबाड़ी पालना केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्तियों को स्वीकृति दी गई। महापौर श्री यादव ने जानकारी दी…
राजनांदगांव। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा और रजत जयंती महोत्सव के तहत कौरिनभाठा में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महापौर मधुसूदन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद परिसर और सड़क के आसपास सफाई की गई। सभी ने झाड़ू लगाकर झिल्ली, पॉलिथीन और कचरा हटाया। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। महापौर…
राजनांदगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत आज सिंधु भवन, हेमू कालानी नगर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा एवं औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी दर्शन के लिए दोस्तों के साथ पैदल जा रही भिलाई की युवती को तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई, जिसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि वाहन एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि नाबालिग को संप्रेषण गृह भेजा गया है। मृतिका की पहचान महिमा साहू (उम्र 21 वर्ष),, पिता चंद्रहास साहू, निवासी घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई थाना जामुल, जिला दुर्ग के…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ की परिकल्पना 2015 में की गई थी और यह परिकल्पना 2025 में पूरी हो रही है। माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ अद्भूत परिक्रमा पथ है। परिक्रमा पथ में छत्तीसगढ़ में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां प्रतीक के रूप में स्थापित की गई है। यह परिक्रमा पथ साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा है। जिसमें फलदार, छायादार एवं विभिन्न प्रजातियों के 10 हजार से अधिक पेड़ लगाए गए है। डोंगरगढ़ आने वाले…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित ऑफर लेटर वितरण सह राजमिस्त्री प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सांकरा में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को क्वांर नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कौशल उन्नयन के लिए कॉलेजों की स्थापना की गई और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बाढ़ आपदा सामग्री, लाइफ जैकेट, रस्सी, बोट, ओबीएम मशीन उपकरणों की जांच करने के पश्चात मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया। टीम द्वारा अभ्यास के दौरान आपदा सामग्री का संचालन एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आपदा के समय स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा एवं सुरक्षित रहने…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गांधी सभागृह राजनांदगांव में सेवा पर्व पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना की कार्यशाला में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सेवा पर्व पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसान हितग्राहियों को प्रतीक चिन्ह भेंट…