Close Menu
    What's Hot

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
    • निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
    • सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
    • पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
    • सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
    • वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
    • भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » एक हफ्ते में सभी पात्रों के आयुष्मान और वयवंदन कार्ड बनें, सीएमएचओ ने दी सख्त हिदायत
    छत्तीसगढ़

    एक हफ्ते में सभी पात्रों के आयुष्मान और वयवंदन कार्ड बनें, सीएमएचओ ने दी सख्त हिदायत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

    डॉ. नवरतन ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान और वयवंदन कार्ड सौ फीसदी बनाए जाएं। मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने हाईरिस्क गर्भवती माताओं की सूची तैयार कर प्रति सप्ताह फोन के जरिए स्वास्थ्य की जानकारी लेने और सलाह देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव के 15 दिन पहले मितानिनों को प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं के घर जाकर निगरानी करने और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने कहा।

    सीएमएचओ ने कहा कि एएनसी-1 और एएनसी-4 पंजीयन में अंतर कम करें, सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन की टैबलेट दी जाए और संस्थागत प्रसव 100 प्रतिशत सुनिश्चित हों। संस्थागत प्रसव में कमी पाए जाने पर बागरेकसा, करमतरा और बुचाटोला के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नवजात शिशुओं को बीसीजी से लेकर एमआर-1 तक सभी टीके समय पर लगाए जाएं। छूटे हुए बच्चों की ड्यू लिस्ट बनाकर समितियों से साझा की जाए और ऑनलाईन डेटा यूविन पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

    बैठक में सभी कर्मचारियों की आधार आधारित ई-अटेंडेंस की समीक्षा की गई। डॉ. नवरतन ने चेतावनी दी कि नवंबर माह में यदि किसी का 100 प्रतिशत ई-अटेंडेंस नहीं रहा, तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने क्षय, कुष्ठ, परिवार नियोजन, एनसीडी, एनीमिया मुक्त भारत और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। डोंगरगढ़ एनआरसी की बेड ऑक्यूपेंसी दर 100 प्रतिशत करने, और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का ब्लड प्रेशर व डायबिटीज टेस्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से कराने को कहा गया।

    बैठक में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.एल. तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) संदीप ताम्रकार, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, डेटा मैनेजर, मितानिन समन्वयक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण

    July 4, 2026

    सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार

    July 4, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202625 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.