Close Menu
    What's Hot

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
    • पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
    • मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राज्योत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन
    छत्तीसगढ़

    राज्योत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    राज्योत्सव में लगे जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोशर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। फोटो प्रदर्शनी में शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रमुख अभियानों को दर्शाया गया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पोट्ठ लइका पहल के अंतर्गत बच्चों के सुपोषण और बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की जानकारी दी गई। पौष्टिक मिलेट्स व्यंजन, तिरंगा भोजन और स्थानीय भाजियों की प्रदर्शनी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।

    कृषि विभाग के स्टॉल में रबी फसल चक्र परिवर्तन के तहत धान के स्थान पर कम पानी की जरूरत वाली फसलों को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। महिला स्वसहायता समूहों द्वारा रागी, कोदो, तेलघानी सरसों तेल और जैविक चावल जैसे उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए। कृषक पाठशाला में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मक्का और चना उत्पादन तकनीक, जैविक खेती और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई।

    उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में गेंदा, शिमला मिर्च, केला, पपीता, बैंगन और टमाटर जैसी फसलों की उन्नत तकनीक बताई गई और किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।

    शिक्षा विभाग के स्टॉल में चंद्रयान-3 का आकर्षक मॉडल, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विज्ञान प्रदर्शनी और स्कूली योजनाओं की जानकारी दी गई। बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के स्टॉल में ठेठरी, खुर्मी, अईरसा, फरा और चिला जैसे पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहे।

    सीएसईबी के स्टॉल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जा रही है। पुलिस विभाग के स्टॉल में साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नवा विहान अभियान की जानकारी दी गई, साथ ही हथियारों का प्रदर्शन किया गया। परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लाइसेंस और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का कार्य किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से संबंधित जानकारी दी जा रही है। वहीं बीपी और शुगर की जांच भी की जा रही है।

    समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास से जुड़ी हैंडिक्राफ्ट गतिविधियां प्रदर्शित की गईं। क्रेडा विभाग के स्टॉल में सौर सुजला योजना, सोलर डूवल पंप, सोलर पावर प्लांट, सोलर स्ट्रीट लाइट और बायोगैस की जानकारी दी जा रही है।

    आदिम जाति कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं सहित प्रयास आवासीय विद्यालय की जानकारी दी। पशुधन विभाग के स्टॉल में गौधाम योजना की जानकारी लोगों को दी गई।

    इसी तरह वन, पीएचई, खाद्य, उद्योग, जल संसाधन, मत्स्य, रेशम, विधिक सहायता, आयुष, नगरीय निकाय और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य विभागों के स्टॉलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली।

    राज्योत्सव के दौरान लोगों ने विभागीय प्रदर्शनियों में गहरी रुचि दिखाई और छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.