Close Menu
    What's Hot

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
    • निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
    • सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
    • पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
    • सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
    • वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
    • भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोहला में धूमधाम से मना राज्योत्सव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले-2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे
    छत्तीसगढ़

    मोहला में धूमधाम से मना राज्योत्सव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले-2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक पेश करते हुए पारंपरिक नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
    कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के शैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से की गई। मंत्री साहेब ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन गर्व और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान रहा है। उनके प्रयासों से ही आज छत्तीसगढ़ 25 साल पूरे कर रजत जयंती मना रहा है।
    मंत्री साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति मि्ंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 मि्ंटल धान की खरीदी की जा रही है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
    जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
    मंत्री साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में सरकार प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा, जब हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती मना रहे हैं, तो हमें संकल्प लेना चाहिए कि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण अपने गांवों से करेंगे।
    कार्यक्रम में विधायक मोहला-मानपुर इंद्र शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्यों सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, एसपी यशपाल सिंह, डीएफओ दिनेश पटेल और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व नागरिक मौजूद रहे। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया।
    राज्योत्सव कार्यक्रम देर शाम तक चला और पूरा स्टेडियम जय जोहार छत्तीसगढ़ के नारों से गूंजता रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण

    July 4, 2026

    सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार

    July 4, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202625 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.