Author: chhattisgarhmail

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर 02 से 04 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला मुख्यालय मोहला के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने ग्राम खपरीकला में वाद-विवाद और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। शिकायतकर्ता करण साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुलारू राम साहू (52 वर्ष), गोविंदा साहू (25 वर्ष) और आशु उर्फ खेमराज साहू (18 वर्ष) तीनों ग्राम खपरीकला निवासी के खिलाफ धारा 296, 115, 351 (2), 191 (2), 191 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इन आरोपियों को 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर छोड़ दिया गया। जमानत मिलने…

Read More

राजनांदगांव। मां लक्ष्मी विसर्जन के दौरान शंकरपुर मोहल्ले में गाली-गलौच करते हुए मारपीट और चाकू लहरा कर जान से मारने की धमकी देने वाले आदतन बदमाश आरोपी सूरज पाठक उर्फ बऊवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351 (2), 115 (2) बीएनएसए 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से एक धारदार लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज पाठक (20 वर्ष) ने 24 अक्टूबर 2025 को मां लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मोहल्ले के लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौच की…

Read More

राजनांदगांव। थाना बागनदी में दर्ज अपराध क्रमांक 36/18 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपियों मुकेश सिंह राजपूत (31 वर्ष) और शिशुपाल सिंह राजपूत (25 वर्ष) को बागनदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पिछले काफी समय से गिरफ्तारी वारंट जारी था, लेकिन वे फरार थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया और गहन छानबीन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुकेश सिंह राजपूत (जो भगवानटोला निवासी हैं) और शिशुपाल सिंह राजपूत (जो…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसमें उगते और डूबते सूर्य की पूजा की जाती है। महापौर श्री यादव ने बताया कि छठ पर्व में षष्ठी के दिन शाम को सूर्यास्त से पहले नदी के घाटों पर पूजा की जाती है। फिर अगले दिन सूर्योदय के समय षष्ठी माता और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर व्रत का समापन होता…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने हेतु सक्रिय हैं। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला दीपावली के बाद शहर में फैली गंदगी की सफाई में जुटा हुआ है। आज सुबह आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने म्यूनिस्पल स्कूल मैदान का निरीक्षण किया, जहां फटाका दुकानों के हटने के बाद मैदान में फैली गंदगी का जायजा लिया और सफाई कराई। श्री विश्वकर्मा ने स्वयं सफाई कर्मियों की उपस्थिति में गंदगी हटवाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फ्लाई ओवर सर्विस रोड के किनारे…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से गैस कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित न हो, इसके लिए…

Read More

खैरागढ़। शासन द्वारा संचालित गौधाम संचालन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन पर जिला स्तरीय और दोनों विकासखण्ड स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम पटेल, जिला पशुधन विकास विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी तथा संबंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बैठक में कहा, गौधाम संचालन का मुख्य उद्देश्य केवल गौवंश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौधामों का…

Read More

खैरागढ़। विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने छुईखदान ब्लॉक के ग्राम कानीमेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल के महत्व को समझाया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि, खेल केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से युवा ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। जब हमारे युवा मैदान में पसीना बहाते हैं, तो वे जीवन में सफलता की ऊंचाइयां भी…

Read More

अंबागढ़ चौकी। नगर विकास को लेकर नगर पंचायत की सामान्य सभा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग से मिले दो करोड़ रुपये की राशि से अब नगर की तस्वीर बदलने की दिशा में कई अहम विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। इस राशि से वार्डों में सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी अधोसंरचनाओं का सुधार किया जाएगा, साथ ही नगर के कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि अधोसंरचना मद से नगर पंचायत कार्यालय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन का कायाकल्प…

Read More