राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने ग्राम खपरीकला में वाद-विवाद और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता करण साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुलारू राम साहू (52 वर्ष), गोविंदा साहू (25 वर्ष) और आशु उर्फ खेमराज साहू (18 वर्ष) तीनों ग्राम खपरीकला निवासी के खिलाफ धारा 296, 115, 351 (2), 191 (2), 191 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इन आरोपियों को 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर छोड़ दिया गया।
जमानत मिलने के बाद आरोपीगण घर लौटने के दौरान शिकायतकर्ता करण साहू से वाद-विवाद करने लगे। इस पर चौकी सुकुलदैहान स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की उपस्थिति में शोर-शराबा करना शुरू कर दिया और हाथापाई करने की कोशिश की।
इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार किया और उन्हें एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
