राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने हेतु सक्रिय हैं। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला दीपावली के बाद शहर में फैली गंदगी की सफाई में जुटा हुआ है। आज सुबह आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने म्यूनिस्पल स्कूल मैदान का निरीक्षण किया, जहां फटाका दुकानों के हटने के बाद मैदान में फैली गंदगी का जायजा लिया और सफाई कराई।
श्री विश्वकर्मा ने स्वयं सफाई कर्मियों की उपस्थिति में गंदगी हटवाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फ्लाई ओवर सर्विस रोड के किनारे भी सफाई करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि त्योहारों और आयोजनों के बाद कचरा अधिक फैलता है, जिसे प्राथमिकता से साफ किया जाना चाहिए। आगामी छठ पर्व और छोटी दिवाली को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाने की बात कही।
इसके साथ ही आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने टांकाघर का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने जल और विद्युत मोटर विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने गाड़ियों और टैंकरों की रवानगी से संबंधित जानकारी ली और हाजरी रजिस्टर की जांच कर कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी सुबह निर्धारित समय में उपस्थित होकर हाजरी लगाएंगे और जल-विद्युत शिकायतों का त्वरित समाधान करेंगे। साथ ही सभी विभागीय वाहन दुरुस्त रहेंगे, ताकि काम में कोई रुकावट न आए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
