राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसमें उगते और डूबते सूर्य की पूजा की जाती है।
महापौर श्री यादव ने बताया कि छठ पर्व में षष्ठी के दिन शाम को सूर्यास्त से पहले नदी के घाटों पर पूजा की जाती है। फिर अगले दिन सूर्योदय के समय षष्ठी माता और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर व्रत का समापन होता है, और अंत में प्रसाद ग्रहण करके व्रत तोड़ा जाता है।
महापौर ने कहा कि यह पर्व कार्तिक मास के चौथे दिन नहाय खाय से शुरू होकर सप्तमी के दिन उगते सूर्य की पूजा और निर्जला व्रत के साथ पूरा होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस छठ पर्व को उमंग और उल्लास के साथ मनाएंए ताकि परिवार और नगर में खुशहाली बनी रहे।
महापौर ने इस अवसर पर प्रशासन से भी अपील की कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि छठ पर्व के दौरान कोई असुविधा न हो और लोग इसे शांति से मनाएं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
