डोंगरगढ़। विगत दिवस फिरोजपुर (पंजाब) में संपन्न हुई राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव की छात्रा खुशबू यादव (कक्षा 12वीं) एवं छात्र मोहनीश कंकरायने (कक्षा 9वीं) ने भाग लेकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं, कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित एनवीएस नेशनल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र साकेत साहू (कक्षा 11वीं) ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विद्यालय लौटने पर प्राचार्य एसके मंडल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका स्वागत पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण पत्र देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय के छात्र निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्था और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
