राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में कृषकों की मांग अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। उप संचालक कृषि टीकम ठाकुर ने बताया कि जिले में उर्वरकों के अधिक मूल्य पर विक्रय, कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोकथाम के लिए निजी विक्रय केन्द्रों में केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले में निरंतर निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगांव विकासखंड में मेसर्स सद्गुरू कृषि केन्द्र ग्राम मटिया एवं मेसर्स विद्याश्री कृषि केन्द्र डोंगरगांव में उर्वरक निरीक्षक सह कृषि विकास अधिकारी संदीप वैष्णव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ललित साहू द्वारा कृषकों की उपस्थिति में 110 कृषकों को निर्धारित मूल्य पर 165 बैग यूरिया खाद उपलब्ध कराया गया है। राजनांदगांव विकासखंड में मेसर्स वरूण कृषि केन्द्र ग्राम जंगलेसर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में 43 बैग यूरिया 266.50 रूपए प्रति बोरी की दर से 50 से अधिक कृषकों को उपलब्ध कराया गया।
उप संचालक कृषि टीकम ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 42 उर्वरक विक्रय केन्द्रों को नोटिस, 2 मेसर्स के विरूद्ध एफआईआर एवं 1 केन्द्र का अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिले में उर्वरक का लक्ष्य 75898 मीट्रिक टन के विरूद्ध 61557 मीट्रिक टन खाद का भंडारण सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों में किया गया है। जिसमें से 58023 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। आगामी दिवसों में भी कृषकों की मांग अनुरूप समितियों में उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिले के कृषकों से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही रासायनिक उर्वरकों को क्रय करने का आग्रह किया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
