राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक में शिव वर्मा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू, संगठन मंत्री कन्हैया, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास और जिला मंत्री त्रिगुण सादानी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण के अवसर पर पदाधिकारियों ने श्री वर्मा का स्वागत किया और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय शिव वर्मा, प्यारे लाल चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर वर्षों से भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। वे हनुमान सेवा समिति के माध्यम से शहर व आसपास के मंदिरों में गदा वितरण कर धार्मिक भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर मनोज वर्मा, राजेन्द्र राजपूत, नीलेश पटेल, दीपक देवांगन, भीखमचंद सिन्हा, विजय वैष्णव, सोनू परिहार, आशु डाहरिया, शुभम पात्रे, शुभम जंघेल, संतलाल, राजू वर्मा, संदीप वालस्कर, खिलेंद्र मानिकपुरी, विजय वैष्णव महाराज, सूरज डोंगरे, स्वाधीन नायक, रवि ठाकुर, शिवम देवांगन, कुंदन साहू, रविंद्र देवांगन, गिरधारी साहू, राकेश वर्मा, नरोत्तम साहू, दीपक देवांगन, अमित चौहान, दीपक साहू, रमेश साहू, रोशन देवांगन, शौर्य शर्मा, सुनील वर्मा, छोटू मानिकपुरी, करण पाल, धर्मेंद्र यादव सहित हनुमान सेवा समिति के सदस्यों व ईष्ट मित्रों ने बधाई दी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
