डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में बुधवार को जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्न के निर्देशन में मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। वर्तमान में फैल रहे वायरल संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।
कैम्प में डॉ. गेडाम, डॉ. ममता राय, डॉ. मनोज राय, डॉ. देवरती साहू और फार्मासिस्ट मुक्ति वर्मा ने सेवाएं दीं। इससे पहले 12 अगस्त को डॉ. चौधरी और पूर्व में भी डॉ. ममता राय छात्रों का उपचार कर चुकी हैं। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक दो दिन में डॉक्टर विद्यालय आकर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आसानी से हो रहा है।
विद्यालय की स्टाफ नर्स आम्रपाली गजभिए भी लगातार बच्चों की देख-रेख कर रही हैं। प्रिंसिपल इंचार्ज संजय कुमार मंडल ने सीएमएचओ डॉ. नवरत्न, सभी चिकित्सकों और उनके स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
