Close Menu
    What's Hot

    स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं

    July 14, 2026

    नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा
    • विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं
    • नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • राजनांदगांव में भारी पुलिस बल की कॉम्बिंग गश्त, 89 असामाजिक तत्व खंगाले
    • ‘म्यूल अकाउंट’ देकर ठगों की मदद करने वाला छठा आरोपी डोंगरगढ़ से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन
    • महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा सिलाई प्रशिक्षण
    • राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नई उड़ान शिविर में बच्चों ने सीखे सुरक्षा के गुर, साइबर अपराधों से बचने की दी गई जानकारी
    राजनांदगांव

    नई उड़ान शिविर में बच्चों ने सीखे सुरक्षा के गुर, साइबर अपराधों से बचने की दी गई जानकारी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से चिखली स्थित सर्व समाज मांगलिक भवन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईसाफ फाऊंडेशन (आरोग्यसखी प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़) द्वारा संचालित ‘नई उड़ान ग्रीष्म शिविर’ में सोमवार को पुलिस विभाग की विभिन्न टीमों ने बच्चों को साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

    अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर थाना राजनांदगांव से पहुंचे एएसआई द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे ने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी भी लालच भरे अनजान लिंक पर क्लिक न करें। बच्चों को समझाया गया कि वे अपना पासवर्ड, ओटीपी और परिजनों की बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी इनाम के झांसे से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग की विधि बताई।

    रक्षा टीम ने सिखाया गुड टच-बैड टच

    कार्यक्रम में उपस्थित रक्षा टीम ने बच्चों को अत्यंत संवेदनशील विषय ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से समझाया। बच्चों को बताया गया कि यदि कोई उन्हें असुरक्षित महसूस कराए, तो वे तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को इसकी जानकारी दें। इसके साथ ही घरेलू हिंसा और महिला व बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी देते हुए ‘अभिव्यक्ति एप’ की उपयोगिता बताई गई। मौके पर ही बच्चों और स्टाफ के मोबाइल में इस एप को इंस्टॉल भी कराया गया।

    पौष्टिक आहार और संस्कार पर जोर

    शिविर में बच्चों को मानसिक मजबूती के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक डाइट की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ईसाफ फाऊंडेशन के स्टाफ सहित 50 से अधिक बच्चे उपस्थित थे। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक दौर के अपराधों से बचाना और उन्हें निडर बनाना रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं

    July 14, 2026

    नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 14, 2026

    राजनांदगांव में भारी पुलिस बल की कॉम्बिंग गश्त, 89 असामाजिक तत्व खंगाले

    July 14, 2026

    ‘म्यूल अकाउंट’ देकर ठगों की मदद करने वाला छठा आरोपी डोंगरगढ़ से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 14, 2026

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 20268 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20266 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20264 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20262 Views

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 20261 Views

    महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा सिलाई प्रशिक्षण

    July 14, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.