Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    राजनांदगांव

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पेंड्री स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) के निर्माणाधीन बालिका छात्रावास में चोरी करने वाले गिरोह का लालबाग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सिल्वर धातु के स्लाइडर फ्रेम और कांच बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
    जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश कुमार कंवर (28 वर्ष), जो आईटीआई पेंड्री में गार्ड के पद पर तैनात है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 मई की रात करीब 10 बजे निरीक्षण के दौरान उसने छात्रावास परिसर में दो व्यक्तियों को खिड़कियां निकालते देखा। राकेश ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

    पूछताछ में कबूला जुर्म
    पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम होम बहादुर यादव उर्फ दिनेश (18 वर्ष), निवासी राजीव नगर, बसंतपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर बीते 2 मई को भी इसी छात्रावास से स्लाइडर खिड़कियां चोरी की थीं। उन्होंने चोरी के एल्युमीनियम को बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली थी।

    20 हजार का सामान बरामद
    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोरी में भरे एल्युमीनियम सेक्शन और खिड़की के कांच बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है। प्रार्थी के अनुसार, छात्रावास से कुल 60 स्लाइडर खिड़कियां चोरी हुई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70,000 रुपये है।

    इन धाराओं में मामला दर्ज
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ई), 3(5) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

    इस त्वरित कार्रवाई में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, एएसआई अश्वनी यदु, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुछ और सामान बरामद होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026

    राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती

    May 10, 2026
    Top Posts

    संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी गुलअफ्शा शेख ने दिखाई अपनी काबिलियत

    May 5, 202651 Views

    शिक्षक को नक्सली बताने पर बिफरा राजपूत समाज, कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

    May 6, 20266 Views

    पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं

    May 6, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन

    May 3, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 20263 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

    May 6, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.