राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा वीर शिरोमणि और हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती आरके नगर चौक पर हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के प्रखर प्रतीक हैं। उन्होंने कभी विषम परिस्थितियों में भी घुटने नहीं टेके, उनका जीवन हमें धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है। मंच के पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन से राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का पाठ सीखना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और महाराणा प्रताप अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे वीर शिरोमणि के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
इस गरिमामयी आयोजन में सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, दिनेश झूलन, सविता बोस, कमलेश साहू, भोला यादव, रिंकू तिवारी, विष्णु सिन्हा, जुगल गुप्ता, प्रभात गुप्ता, राजा राज सोनकर, अरुण राय, संजय मिश्रा, नीलू साहू, आशीष टिंकू सोनी, ऋषभ मल, आशीष तिवारी, अक्ष गुप्ता, तुईशा वंदिले, अनीता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
- शिवनाथ नदी किनारे रेत का अवैध खेल, खनिज विभाग ने दबिश देकर 2 माजदा वाहन किए जप्त
- विश्व रेडक्रास दिवस पर राजनांदगांव में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
- सुशासन तिहार : शंकरपुर में उमड़ी वार्डवासियों की भीड़, महापौर ने स्वयं का शुगर टेस्ट कराकर स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख
- डोंगरगढ़ में अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, बीयर और व्हिस्की की बोतलें जप्त
