डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डोंगरगांव पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम मोहड़ में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है, जो प्लास्टिक की बोरी में शराब छिपाकर बेचने की फिराक में था।
बोरी की तलाशी ली तो निकली शराब
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षु IPS आदित्य कुमार और थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने ग्राम मोहड़ में संदिग्ध रूपचंद पारधी (52 वर्ष) को चिन्हांकित किया। जब उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई, तो उसमें 30 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
लगातार जारी है अभियान
ASP कीर्तन राठौर और CSP मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में डोंगरगांव पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोचियों और अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु IPS आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सउनि देवकुमार रावटे और आरक्षक गुलशन कंवर की अहम भूमिका रही।

