Close Menu
    What's Hot

    स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं

    July 14, 2026

    नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा
    • विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं
    • नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • राजनांदगांव में भारी पुलिस बल की कॉम्बिंग गश्त, 89 असामाजिक तत्व खंगाले
    • ‘म्यूल अकाउंट’ देकर ठगों की मदद करने वाला छठा आरोपी डोंगरगढ़ से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन
    • महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा सिलाई प्रशिक्षण
    • राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शमसुल ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय
    राजनांदगांव

    अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शमसुल ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और आबकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नौ गंभीर बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गईए तो जोगी कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
    ज्ञापन में दीक्षित और शुक्ला अस्पताल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शमसुल आलम ने बताया कि लालबाग स्थित दीक्षित अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीज से अवैध वसूली की। हैरानी की बात यह है कि मरीज की मृत्यु के बाद पुलिस की मौजूदगी में पैसे लौटाए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, बसंतपुर स्थित शुक्ला अस्पताल में द्रौपदी साहू नामक महिला की मौत के मामले में भी अब तक किसी निर्णायक कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई है।
    आबकारी विभाग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि घुमका और रेवाडीह स्थित शराब दुकानों में जमकर ओवर रेटिंग की जा रही है। रेवाडीह मामले में केवल सेल्समैन पर गाज गिरी, जबकि मुख्य जिम्मेदार सुपरवाइजर को बचा लिया गया। इसके अलावा, डोंगरगढ़-बेलगांव के शराब दुकान सुपरवाइजर विनोद डोंगरे के स्नातक सर्टिफिकेट के फर्जी होने का दावा करते हुए सभी सुपरवाइजरों की डिग्रियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
    अजीत जोगी युवा मोर्चा ने सिटी कोतवाली और अन्य थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। अजीत जोगी युवा मोर्चा ने ज्ञापन में उल्लेख है कि मणिपुरम गोल्ड लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी प्रशांत भलाधारे पर 5-6 महीने बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, जिसमें प्रशांत भलाधारे ने आकाश साहू की आठ नाग अंगूठी लगभग आठ लाख रुपए की गिरवी रखकर धोखाधड़ी करके 3 लाख पहले उसके 2 लाख रूपये की ठगी कर दी। डोंगरगांव क्षेत्र की एक युवती दो माह से लापता है, लेकिन पुलिस परिजनों को एक थाने से दूसरे थाने भटका रही है। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और दिनदहाड़े महिला अपहरण जैसी घटनाओं से आम जनता में दहशत है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सीमा से शराब की तस्करी और आईपीएल मैचों पर चल रहे सट्टे को रोकने के लिए सख्त निर्देश देने की मांग की गई है।
    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के साथ युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, शहर जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मजदूर संघ जिला अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, मुकेश साहू, अनवर खान, साहिल खान, आकाश गेडाम, आदि निषाद, उमेश, तामेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    विजिबल पुलिसिंग पर जोर : एसपी अंकिता शर्मा ने ली मैदानी अफसरों की क्लास, कहा- बीट सिस्टम मजबूत करें, पुराने केस जल्द निपटाएं

    July 14, 2026

    नंदई चौक पर चाकू चमकाकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 14, 2026

    राजनांदगांव में भारी पुलिस बल की कॉम्बिंग गश्त, 89 असामाजिक तत्व खंगाले

    July 14, 2026

    ‘म्यूल अकाउंट’ देकर ठगों की मदद करने वाला छठा आरोपी डोंगरगढ़ से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    July 14, 2026

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 20268 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20266 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20264 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20262 Views

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 20261 Views

    महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा सिलाई प्रशिक्षण

    July 14, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.