राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद निगम अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आज आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और अध्यक्षता संगठन प्रभारी एवं दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने की।
बैठक में गजेंद्र यादव ने भाजपा के अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कार्यरत भाजपा कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों से धान खरीदी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जा रही है और महतारी वंदन योजना का लाभ समय पर जनता को मिल रहा है।
मंत्री यादव ने कहा कि जमीन के बढ़े हुए रेटों की समस्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तुरंत संज्ञान लिया और लोगों को राहत प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि संगठन और सत्ता के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए वे लगातार जिले में आएंगे और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बने रहेंगे। उनकी बेबाक बातचीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया।
बैठक में जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। इसके बाद संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव की चारों विधानसभा में भाजपा का झंडा फहराने के लिए वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव पुनरीक्षण अभियान और आत्मनिर्भर भारत मिशन के महत्व के बारे में भी बताया।
वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए और नवनियुक्त प्रभारी मंत्री एवं संगठन प्रभारी से लगातार सक्रिय रहने का आग्रह किया।
बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया और आभार प्रदर्शन डिकेश साहू ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से तेलघानी आयोग अध्यक्ष जितेंद्र साहू, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, वरिष्ठ नेता सचिन बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, नपा अध्यक्ष रमन डोंगरे सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का काम किया।

ताज़ा ख़बर :
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
- हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
- नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
- सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
- राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
- ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
- खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
- ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
