मोहला। अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औंधी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पाले भट्टी में दबिश देकर अंग्रेजी शराब बेचने वाले एक कोचिया को गिरफ्तार किया। आरोपी संजीत साना उर्फ लंबू, निवासी पाले भट्टी से 26 पौवा गोवा व्हिस्की तथा 2 पौवा आरएस अंग्रेजी शराब, कुल 5.040 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 3,360 रुपये आंकी गई, मौके पर ही जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी वायपी सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में थाना औंधी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप मारकंडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर-दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दबिश दी और शराब के पाउच बरामद कर लिए। आरोपी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने देहाती नालिशी दर्ज कर अपराध क्रमांक 00/2025 कायम किया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
