Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अतिक्रमण के नाम पर जब्त ठेले को भाजपाइयों और निगम प्रशासन दूसरे को बेच रहे : कुलबीर सिंह छाबड़ा
    छत्तीसगढ़

    अतिक्रमण के नाम पर जब्त ठेले को भाजपाइयों और निगम प्रशासन दूसरे को बेच रहे : कुलबीर सिंह छाबड़ा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों के इशारे पर काम कर रहे निगम प्रशासन भ्रष्टाचार की हद पार कर दी। पोस्ट आफिस के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे वर्षों से फुटकर व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यवस्थापन किया जाएगा करके अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया और भाजपाईयो से मिलीभगत कर उन्हें किसी दूसरे को बेचने की बात कही जो पुलिस जांच के दौरान प्रमाणित भी हुई है।
    जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि चार माह पूर्व फ्लाई ओव्हर के नीचे फुटकर व्यवसाय कर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले गरीब फुटकर व्यवसायियों को व्यवस्थापन किया जाएगा करके निगम आयुक्त द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उनकी दुकानों को हटाकर सभी दुकानें अपने कब्जे में कर लिया, चूंकि मेरे द्वारा लगातार इन दुकानदारों के लिए आवाज उठाते हुए उनकी रोजी रोटी न छिना जाए करके मांग करते आये किन्तु भाजपा सरकार अपनी तानाशाही रवैये अपनाते हुए इन गरीब दुकानदारों की एक न सुनी और उनकी दुकानें अतिक्रमण है करके जबरदस्ती हटा दिया गया, जबकि ये फुटकर व्यवसायी प्रति माह निगम में पैसा पटाते आ रहे हैं और निगम द्वारा उनको बकायदा रसीद भी दिया जा रहा था। अब खुलासा हो रहा है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर उन जब्त दुकानों को किसी अन्यंत्र को बेच दिया है।
    श्री छाबड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि रवि कुमार आत्मज देवराम सिंह पोस्ट आफिस के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे चाय का ठेला के लिए कर्ज लगभग 1,25000 रूपये की लागत से नया ठेला बनाकर उक्त जगह पर लगाए थे। जिसे निगम द्वारा व्यवथापित किया जाएगा करके माह जुलाई 2025 में चाय ठेले को अतिक्रमण है करके जब्त कर लिया और रवि कुमार द्वारा कई बार ठेला वापस लेने के लिए नगर निगम का चक्कर लगा रहे किन्तु निगम द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, जबकि रवि कुमार द्वारा फ्लाई ओवर के नीचे ठेला लगाने का पैसा निगम में पटाते आ रहा है और निगम द्वारा उन्हें रसीद भी काटी जा रही है। जब रवि कुमार द्वारा अपने ठेले को किसी अन्यंत्र जगह पर देखा तो कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पास आवेदन लेकर गए फिर तत्काल कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कोतवाली थाने जाकर इस घटना से टीआई को अवगत कराते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निवेदन किया और पूरी जानकारी दी कि रवि कुमार ने बताया कि उनके चाय के ठेले को पेंटकर लखोली ओव्हर ब्रिज के किनारे कोई राकेश नामक व्यक्ति दुकान लगा रहा है। मेरे चाय ठेले को मैं अच्छी तरह से पहचानता हूं जिसमें चतुर्भुज महाराज लिखा हुआ है। निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त मेरे चाय ठेले को बेचने वाले व्यक्ति एफआईआर दर्ज कर मेरा ठेला वापस दिलाया जाएं। इस पर कोतवाली टीआई द्वारा कुलबीर सिंह छाबड़ा के शहर कांग्रेस कमेटी के पत्र देने पर और रवि कुमार के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही की जिस पर पता लगा कि निगम प्रशासन और निगम के सत्ताधारी भाजपाई मिलकर छोटे-छोटे फुटकर व्यवसायी जिनके ठेले नगर निगम ने बलपूर्वक जब्त करके टांकाघर में रखते हैं और फिर उन ठेलों को किसी अन्य को बेच दिया जाता है जो कि इस घटना से प्रमाणित भी हुआ है। इस बाबत शहर अध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर कोतवाली पुलिस को धन्यवाद भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.