
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
- बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान
- घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित पड़े प्रकरणों के शीघ्र और त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों को प्राथमिकता में रखें और स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल मिल सके। बिना ठोस कारण के निरस्त न हों आवेदन…
राजनांदगांव। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति राजनांदगांव द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न संस्थानों को राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए वार्षिक शील्ड पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख राजभाषा एवं संसदीय समिति, प्रधान कार्यालय के श्री पुनीत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक अनुपालन एवं आश्वासन, अंचल कार्यालय रायपुर डॉ. रमेश कुमार मोहंती तथा पद्मश्री सम्मानित श्रीमती फूलबासन यादव उपस्थित रहीं। अतिथियों ने पुरस्कार…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर दिग्विजय स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर सी.एल. मारकण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 7 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।…
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर भाजपा सरकार और विद्युत विभाग पर तीखा हमला बोला है। आसिफ अली ने तंज कसते हुए कहा कि आज राज्य में एक नया ट्रेंड चल रहा है-बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल! आसिफ अली ने आंकड़ों का हवाला देते हुए आगे कहा कि जो छत्तीसगढ़ खुद को पावर सरप्लस राज्य कहता है, वह आज खुद अंधेरे से जूझ रहा है। प्रदेश के पावर प्लांट्स की कुल विद्युत क्षमता 30 हजार मेगावाट है, जिसमें अकेले ताप विद्युत संयंत्रों…
राजनांदगांव। नवीन शैक्षणिक सत्र के पहले दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में शाला प्रवेशोत्सव बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल के आंगन को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पालकों को शिक्षा सत्र की रूपरेखा व शासन की मंशा से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते…
राजनांदगांव। किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। छुरिया विकासखंड के चिचोला रोड स्थित ग्रामोदय कृषि संसार निजी रासायनिक उर्वरक विक्रय केंद्र में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचने की पुष्टि होने पर विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्र से 47.47 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक भी जब्त किया गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच कर रही है। इसी दौरान ग्रामोदय कृषि संसार केंद्र में यूरिया…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम बरगा में सूर्यसभा आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह शामिल हुए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने और अधिक से अधिक पंजीयन कर गांव को शत-प्रतिशत सोलर गांव बनाने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बरगा ने जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल…
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला स्थित किराना दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस चौकी सुरगी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान करीब 53 हजार 132 रुपए का बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम सिंघोला निवासी किराना व्यवसायी अशोक साहू ने 7 जून को चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6 जून की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन…
राजनांदगांव। शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को निगम सभागार में महापौर मधुसूदन यादव और कलेक्टर जितेंद्र यादव ने वार्डों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बिजली, पानी, सफाई, निर्माण कार्य, राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर पैनल स्थापना सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि वार्डों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों को पार्षदों से प्राप्त निर्माण प्रस्तावों के प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर…
राजनांदगांव। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर मोतीपुर स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया तथा उन्हें कॉपी, पुस्तक और गणवेश वितरित कर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का विशेष महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शासकीय स्कूलों में भी निजी विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करा…