Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण
    राजनांदगांव

    कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने शिक्षकों से लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों और मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लैब में भारत के सभी प्रमुख उपग्रहों के मॉडल मौजूद हैं, जिनमें देश का पहला उपग्रह आर्यभट्ट (1975) से लेकर हालिया अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान तक शामिल हैं। इसके माध्यम से अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपकरणों की तकनीकी समझ विकसित करने में मदद मिलती है। लैब में 3 डी प्रिंटिंग मशीन स्थापित है, जिससे अंतरिक्ष उपकरण और उपग्रहों के मॉडल बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही रोवर्स और लैंडर्स प्रदर्शित किए गए हैं, जिनके डिजाइन और तकनीकी संचालन के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई। लैब में ड्रोन भी रखा गया है, जिससे हवाई सर्वेक्षण और तकनीकी परीक्षण की जानकारी ली जा सकती है। विशेष रूप से वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के माध्यम से खगोलीय घटनाओं, ग्रहों और उपग्रहों की गति, ऑर्बिट और अंतरिक्ष मिशनों का वर्चुअल अनुभव कराया जा सकता है।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस लैब से छात्रों को कई लाभ होंगे। इससे छात्र अंतरिक्ष विज्ञान, खगोलशास्त्र और भौतिक विज्ञान की वास्तविक समझ विकसित कर सकते हैं। 3 डी प्रिंटिंग, रोवर और ड्रोन जैसी तकनीकों को देखकर छात्रों में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी रूचि बढ़ेगी। वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से छात्र अंतरिक्ष मिशनों और खगोलीय घटनाओं का अनुभव वास्तविकता के करीब महसूस कर सकेंगे। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे इस लैब और प्लैनेटेरियम का उपयोग कर शिक्षा में नवाचार और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएँ छात्रों में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में रूचि पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.