
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। हेमचंद यादव विश्व विद्यालय, दुर्ग ने पूरक परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। पहले ये परीक्षाएं 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2025 को होनी थीं, लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 9, 10, 11, 13 और 24 अक्टूबर कर दिया गया है। इस बदलाव का लाभ बीएससी, बीए, बीकॉम, बीसीए, गृह विज्ञान, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और डीएड-बीएड के विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों को मिलेगा। परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई थी। परिषद की टीम में प्रतीक गढ़ेवाल, युक्ता मंडावी, वेनुका, प्रज्ञा मेश्राम, वंदना साहू और संजना…
राजनांदगांव। भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर को गैंदाटोला मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रणेता रहे पं. उपाध्याय जी के विचारों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती बीरम मंडावी, सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, श्रीमती हेमिन साहू, सभापति जनपद पंचायत छुरिया, खिलेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष, रामकुमार मंडावी, महामंत्री, हनीफ कुरैशी, कोषाध्यक्ष, कुमारसाय साहू व अंजनी शर्मा, उपाध्यक्ष, राजाराम साहू, गजेंद्र साहू व मंजू साहू, मंत्री,…
राजनांदगांव। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म को ‘बचत उत्सव’ बताए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान-ओडिशा प्रभारी अब्दुल कलाम ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बचत उत्सव कहना चोर की दाढ़ी में तिनका जैसी बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते आठ वर्षों में जीएसटी की अनियमितताओं के चलते प्रदेश के गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों से करोड़ों रुपये की वसूली की गई है। अब्दुल कलाम ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे आम लोगों की जेब पर बुरा असर पड़ा है। उनकी बचत खत्म हो गई,…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के पंचमी के शुभ अवसर पर माँ महाकाली का विशेष मनोरम श्रृंगार किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता को इस अवसर पर 56 प्रकार के पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर में आयोजित महाआरती के बाद जस जगराता का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। भक्तगण देर रात तक माता के भजनों में झूमते रहे। शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रमुख गुरुदेव श्री हरीश यादव ने बताया…
राजनांदगांव। नकबजनी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी गणेश राजपूत (36) को चोरी की गई चांदी के जेवरात और नगदी के साथ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 सितंबर की रात 8 बजे से 26 सितंबर की सुबह 10.30 बजे के बीच राजनांदगांव की गुड़ाखु लाइन स्थित गोलछा वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स दुकान से चांदी के आभूषण और नगदी चोरी हो गई। चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1,65,000 रूपये बताई गई। शिकायत दर्ज कराई गई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…
राजनांदगांव। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित हुआ है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। राजनांदगांव के जनता एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से कारगर परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस सफलता का श्रेय राजनांदगांव जिले के सामुदायिक संगठनों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग-व्यापार जगत के उद्यमियों और स्थानीय…
राजनांदगांव। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह एवं मिशन संचालक मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अश्वनी देवांगन ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज एफपीओ की चना प्रसंस्करण इकाई एवं अंजोरा में हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह एवं राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लाइवलीहुड मॉडल के संबंध…
राजनांदगांव। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अश्वनी देवांगन ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। दौरे के दौरान ग्राम बरगा स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने जिले में जल संरक्षण के…
राजनांदगांव। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत जिले में संचालित नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन करने आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान एवं महाराष्ट्र कुल 7 राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिले के दौरे पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत अंजोरा, बरगा एवं फरहद का भ्रमण किया। ग्राम पंचायत अंजोरा में प्लांटेशन कार्य, मिनी परकोलेशन टैंक, डबरी निर्माण कार्य एवं मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत बरगा में मिनी परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल, प्लांटेशन कार्य, सैंड फिल्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की विशेष पहल पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य के नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र खोलने के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। पहले चरण में सभी 14 नगर निगमों और सभी 55 नगर पालिकाओं में ये केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। ये सुविधा केंद्र नागरिकों को विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र और लाइसेंस प्राप्त करने तथा पंजीयन व शिकायत निवारण जैसी सेवाओं के लिए एकीकृत केंद्र की तरह काम करेंगे। भारत सरकार ने नगरीय निकायों से जुड़ी सभी तरह की सेवाओं पर आधारित…