राजनांदगांव। भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर को गैंदाटोला मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रणेता रहे पं. उपाध्याय जी के विचारों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती बीरम मंडावी, सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, श्रीमती हेमिन साहू, सभापति जनपद पंचायत छुरिया, खिलेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष, रामकुमार मंडावी, महामंत्री, हनीफ कुरैशी, कोषाध्यक्ष, कुमारसाय साहू व अंजनी शर्मा, उपाध्यक्ष, राजाराम साहू, गजेंद्र साहू व मंजू साहू, मंत्री, सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं की भी भागीदारी उत्साहजनक रही। कार्यक्रम स्थल पर वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आज के सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताते हुए उन्हें जनसेवा का सच्चा प्रतीक कहा।
कार्यक्रम के दौरान गौरव अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी, प्रदीप वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, लोकेंद्र ठाकुर सह सोशल मीडिया प्रभारी सहित सोशल मीडिया टीम ने कार्यक्रम की कवरेज की और लाइव अपडेट्स के जरिए पार्टी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया।
इस आयोजन में सुकृत साहू, गजेंद्र पाल सोसायटी अध्यक्ष, विष्णु साहू, वसीम कुरैशी, भूपेन्द्र निर्मलकर, उमेश चंद्रवंशी, गोपाल सेन, राहुल निषाद कार्यालय मंत्री, कमलनारायण गुप्ता, अश्वन साहू, सेवा मानिकपुरी, राजू सोयम, पवन सेन, कार्तिक साहू, भीष्म साहू, ब्रह्मा नेताम, गंैदलाल साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
