
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्पोर्ट्स एसोसिएशन नागपुर द्वारा मोतीबाग परिसर में नव निर्मित बैडमिंटन एवं कबड्डी कोर्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दोनों खेल मैदानों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता और मुख्यालय बिलासपुर के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रभारी दिलीप सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उद्घाटन से पूर्व महाप्रबंधक ने मोतीबाग स्थित नैरो गेज रेलवे संग्रहालय और वर्कशॉप का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने…
छुरिया। नगर पंचायत छुरिया में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन यादव और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार का प्रथम आगमन कांग्रेसजनों के लिए उत्सव का अवसर बन गया। स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। सुबह मंदिर प्रांगण से साहू भवन तक निकाले गए विशाल जुलूस ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, बैनरों की कतारें और स्वागत नारों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आए। छुरिया नगर में जगह-जगह नागरिकों ने फूल वर्षा कर नवदायित्व प्राप्त नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के…
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने राज्य की भाजपा सरकार की नियत पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती है, इसलिए प्रतिदिन का जो लिमिट तय किया है, उससे अंतिम तिथि तक धान खरीदी होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले से ही किसान रकबा के गायब होने ओर गिरदावरी के नाम से परेशान है। सरकार अपनी खामियों को सुधार नहीं पा रही है, वहीं कटाई और मिंजाई होने के बाद किसानों को धान बेचने के लिए टोकन हासिल करने जद्दोजहद करना पड़ रहा है।…
राजनांदगांव। डोंगरगांव में हुए बलवा कांड में पुलिस गंभीरता से जांच नहीं कर पा रही है। पुलिस की कार्रवाई लगातार सवालों के घेरे में है। वहीं बलवा कांड में शामिल दोनों ही पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े करते हुए जांच अधिकारी बदलने और जांच नए सिरे से करने को लेकर मांग कर रहे हैं। पत्रकारवार्ता लेकर आज मामले में प्रार्थी भानबाई यादव ने बताया कि डोंगरगांव पुलिस मामले में उनके तथा उनके परिवार वालों के ऊपर जबरदस्ती एफआईआर दर्ज कर दी है, जिसके चलते उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित होना पड़ रहा है। श्रीमती यादव…
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में दुर्ग संभाग स्तरीय शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के जिले शामिल थे। मंत्री ने डीईओ और बीईओ को निर्देश दिए कि वे शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर स्कूलों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। बैठक में युक्तियुक्तकरण अंतर्गत शिक्षकों के स्थानांतरण की भी गहन समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि जो शिक्षक अभी तक ड्यूटी ज्वॉइन नहीं किए…
मोहला। खरीफ 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी महाअभियान 15 नवंबर से चल रहा है। उपार्जन केंद्रों पर किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था लागू किए जाने को किसानों ने सराहा है। विकासखंड मोहला के ग्राम सांगली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान श्री रघुनाथ सिंह ने इस साल ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ उठाकर 60 क्विंटल धान बेचने की प्रक्रिया पूरी की। रघुनाथ सिंह ने बताया कि डिजिटल टोकन प्रणाली से भीड़ और लंबी लाइन में लगने की परेशानी नहीं…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान अंतर्गत अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी एसडीएम ने अच्छा कार्य किया है। आगे भी इसी ऊर्जा को बनाए रखते हुए सक्रियतापूर्वक कार्य करना है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीदी के बाद रकबा समर्पण कार्य में गति लाएं। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत शहर तथा जिले के विकास के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत नवनिर्मित और निर्माणाधीन कार्यों तथा शहर…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में अवैध अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने तथा उज्ज्वला योजना सहित अन्य मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट एवं आर्चरी रेंज का शुभारंभ किया। मंत्री गजेन्द्र यादव ने बॉक्सिंग मैच को देखा और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार होने से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नई बॉक्सिंग रिंग और आर्चरी रेंज के तैयार होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुरक्षित वातावरण और प्रतियोगी माहौल प्राप्त होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों से अध्ययन-अध्यापन…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद निगम अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आज आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और अध्यक्षता संगठन प्रभारी एवं दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने की। बैठक में गजेंद्र यादव ने भाजपा के अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कार्यरत भाजपा कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों से धान खरीदी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जा रही है…