Close Menu
    What's Hot

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026

    खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    • कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा, बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश
    • कलेक्टर की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह की तैयारी, विटामिन ए और आईएफ सिरप पिलाने के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, अवैध वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
    • माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला : आस्था और सुरक्षा का संगम, 850 पुलिसकर्मी तैनात
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजीव नगर में चला पुलिस का ‘संवाद’, 130 से अधिक लोगों से सीधा संवाद
    छत्तीसगढ़

    राजीव नगर में चला पुलिस का ‘संवाद’, 130 से अधिक लोगों से सीधा संवाद

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में चलित थाना “संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

    चलित थाना “संवाद” में राजीव नगर के 130 से अधिक पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, वार्ड पार्षद सहित मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान आम जनता की समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल सूचना देने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और जनसंवाद को मजबूत करने के लिए लगातार चलित थाना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    इसी क्रम में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राप्त समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई। नागरिकों को पुलिस से निर्भीक होकर संवाद करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की गई।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक ललित रावटे, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं आशीष मानिकपुरी की भूमिका सराहनीय रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026

    खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया

    March 18, 2026

    जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा, बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश

    March 18, 2026

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह की तैयारी, विटामिन ए और आईएफ सिरप पिलाने के दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.