Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक फाइनल में कैग रायपुर ने मेजबान राजनांदगांव को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने कहा कि राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी के नाम से देशभर में पहचाना जाता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को निखारते हैं और यही कारण है कि यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से…

Read More

राजनांदगांव। शहर में शांति भंग करने वालों पर बसंतपुर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। नंदई कुंआ चौक क्षेत्र में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे निकेश कौशिक (29 वर्ष) निवासी सतनामीपारा से पुलिस ने साउंड सिस्टम जब्त किया और धारा 15, 16 के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। इसी तरह अलग-अलग मोहल्लों में हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दीपेन्द्र गोंड (26 वर्ष) निवासी बंगाली चाल, भूषण उइके (28 वर्ष) निवासी नंदई और किशन विश्वकर्मा उर्फ लल्लू (19 वर्ष) निवासी डबरीपारा को गिरफ्तार कर एसडीएम…

Read More

राजनांदगांव। गठुला श्मशान घाट के सामने भेंड़ीकला मार्ग पर रविवार को तलवार और धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम सुरज उर्फ राजा साहू (35 वर्ष) एवं प्रदीप उर्फ सोनू साहू (33 वर्ष) पिता टिबलू साहूए निवासी चिखली वार्ड नंबर 05 हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लोहे का धारदार चाकू और एक स्टील…

Read More

राजनांदगांव। लायंस इंटरनेशनल के प्रांतीय शपथ समारोह में शहर का गौरव और बढ़ाते हुए पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को संगठन का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान एंबेसडर ऑफ गुडविल अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान इंटरनेशनल प्रेसिडेंट फेब्रिसियो ओलिवेरा की ओर से उनके प्रतिनिधि इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन पंकज मेहता ने खचाखच भरे सभागार में भव्य आयोजन के बीच दिया। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में डॉ. बाफना की पांच दशकों से जारी प्रेरक और समर्पित मानव सेवा की सराहना करते हुए इसे संगठन का अंतरराष्ट्रीय गौरव बताया। इस अवसर पर नागपुर से लायन विनोद वर्मा, इंदौर से लायन शरद मेहता, भोपाल से…

Read More

राजनांदगांव। ब्राह्मणपारा वार्ड में मृत नंदी के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने का वीडियो वायरल होते ही शहरभर में आक्रोश फैल गया। घटना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम के कर्मी मृत नंदी को उठाने पहुंचे थे, इस दौरान लापरवाहीपूर्वक शव को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा गया। वीडियो सामने आते ही बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। इसी बीच ग्राम…

Read More

राजनांदगांव। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की उच्च दरों में की गई कटौती का चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने कहा कि 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत और 12 प्रतिशत को घटाकर 5 प्रतिशत करना निश्चित ही देशहित में है। उन्होंने इसे सराहनीय कदम बताया, लेकिन साथ ही आशंका जताई कि छोटे व्यापारी और कुटीर उद्योग प्रभावित हो सकते हैं। श्री बैद ने कहा कि स्वरोजगार से जुड़े अनरजिस्टर्ड डीलर और कम्पोजीशन योजना वाले उद्योग बंद होने की कगार पर आ सकते हैं, जिससे करीब 50 लाख लोगों का रोजगार प्रभावित होगा। प्रदेश…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेवता पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भइया’ के नेवता पर आयोजित इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने माताओं-बहनों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उपस्थित माताओं-बहनों को तीजा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ में…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि श्री अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एसटी ज्वेलर्स के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने व्यापार के नाम पर प्रार्थी से 1,53,60,067 रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी से करीब 30 लाख रुपये कीमत की सोने की फुल्ली भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह (57 वर्ष) निवासी हरिओम नगर, प्रिसेस प्राइड, थाना बसंतपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गइ, ए जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर…

Read More