
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जीवन में आगे बढ़ने के लिये सकारात्मक सोच आवश्यक है। छात्र जीवन में कैरियर निर्माण एवं शिक्षा पर ध्यान केेन्द्रित करने के लिये विद्यार्थियों को समझदारी से अपने समय का सदुपयोग करना चाहिये। सोशल मीडिया पर रील्स देखने में छात्रगण प्रतिदिन अपने जीवन का बहुमूल्य समय व्यर्थ कर रहे हैं, किन्तु कैरियर निर्माण के लिये सोशल मीडिया से दूरी एवं इसपर नियंत्रण आवश्यक है। उक्ताशय के विचार राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन व युवा सम्मान समारोह में व्यक्त किये। कैरियर मार्गदर्शन जैसे छात्रोपयोगी आयोजन के…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि तथा अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने बैंकों को निर्देश दिए कि वे शिक्षा ऋण प्रकरणों का निराकरण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स को कार्य योजना बनाकर पात्र विद्यार्थियों को…
मोहला। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज मोहला एवं मानपुर विकासखण्ड के 100 तीर्थयात्री जिला मुख्यालय से हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए रवाना किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने तीर्थयात्रियों को हल्दी-अक्षत का टीका लगाकर विशेष बस को हरी झंडी दिखाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। लंबे समय से तीर्थ दर्शन की अभिलाषा संजोए यात्रियों ने शासन की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। यात्रियों के चेहरे पर…
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आज नवागांव में सफाई और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गली-मोहल्लों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और नाली निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि नवागांव ग्रामीण इलाका है, इसलिए गली-मोहल्लों की सफाई नियमित रूप से की जाए और कचरा उठाया जाए। मेन रोड के दोनों छोर तक सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडी श्रमिक कॉलोनी का भी निरीक्षण कर वहां के निवासियों से सफाई और पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्ड प्रभारी अधिकारियों…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छुरिया विकासखंड के ग्राम गोड़लवाही में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के शक्ति दिवस, शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक मूर्ति अनावरण, बिरसा मुण्डा 150वीं जन्म शताब्दी एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में शहीद शिरोमणि गैंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण तथा 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन एवं 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से…
राजनांदगांव। अजमेर शरीफ दरगाह के 814वें उर्स के पावन अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से भेजी गई चादर दरगाह में पेश की गई। चादर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के साथ राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने अकीदत के साथ चढ़ाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेता टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान, विकास चौधरी, अमीन कागजी, जाकिर गैसावत, धर्मेंद्र राठौर, पूर्व मंत्री नसीम अख़्तर, राजकुमार जयपाल, पूर्व चेयरमैन आबिद कागजी, अमीन पठान सहित कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चादर चढ़ाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष…
राजनांदगांव। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिवसेना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। शहर के फौव्वारा चौक से गुरुनानक चौक तक जुलूस निकालकर पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में डोंगरगांव के बस स्टैंड में भी शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन किया। शिवसेना जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर शिवसेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की चुप्पी से शिवसेना में भारी…
राजनांदगांव। आदिवासी एवं वन पर निर्भर समुदायों के सशक्तिकरण के लिए जन कल्याण सामाजिक संस्थान ने 24 दिसंबर को मानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोराचा, हलोरा और कदाड़ी में पेसा दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष-महिलाएं, ग्राम सभा सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पेसा अधिनियम (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम, 1996) के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना और ग्राम सभा को सशक्त बनाना था। आयोजन में ग्राम सभा के अधिकार, दायित्व, निर्णय प्रक्रिया के साथ-साथ जल-जंगल-जमीन और पारंपरिक संसाधनों पर समुदाय के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की…
राजनांदगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी की जिलाधीश के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने अपने शिकायत में कहा कि शहर राजनांदगांव में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सोसायटी, समूह एवं अन्य के द्वारा वर्तमान में संचालित किया जा रहा है, जिसे जिले में पदस्थ जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी द्वारा समिति के सदस्यों को बुला-बुलाकर धमकी दिया जा रहा है और कोरे कागज पर राशन दुकान नहीं चला सकते है, करके सील लगवाकर साईन कराया…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगॉव डॉ0 रमन सिंह के दूरदर्शिता एवं सतत् प्रयासों से अब राजनांदगॉव जिला अंतर्गत खाद (उर्वरक) संयंत्र स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसपर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने इसे राजनांदगॉव जिले की जनता के लिये डॉ0 रमन सिंह की एक और अनमोल सौगात करार दिया है। महापौर ने बताया है कि 23 दिसंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार और गैस एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने छत्तीसगढ़ में ग्रीनफील्ड गैस आधारित उर्वरक परियोजना विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर…